Book Title: Punchaastikaai Sangrah
Author(s): Kundkundacharya, 
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 234
________________ कहानजैनशास्त्रमाला ] Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates नवपदार्थपूर्वक—मोक्षमार्गप्रपंचवर्णन यस्य न विद्यते रागो द्वेषो मोहो वा सर्वद्रव्येषु । नास्रवति शुभमशुभं समसुखदुःखस्य भिक्षोः ।। १४२ ।। सामान्यसंवरस्वरूपाख्यानमेतत्। [ २०५ यस्य रागरूपो द्वेषरूपो मोहरूपो वा समग्रपरद्रव्येषु न हि विद्यते भाव: तस्य निर्विकारचैतन्यत्वात्समसुखदुःखस्य भिक्षोः शुभमशुभञ्च कर्म नास्रवति, किन्तु संक्रियत एव । तदत्र मोहरागद्वेषपरिणामनिरोधो भावसंवरः । तन्निमित्तः शुभाशुभकर्मपरिणामनिरोधो योगद्वारेण प्रविशतां पुद्गलानां द्रव्यसंवर इति ।। १४२ ।। गाथा १४२ अन्वयार्थ:-[ यस्य ] जिसे [ सर्वद्रव्येषु ] सर्व द्रव्योंके प्रति [ रागः ] राग, [ द्वेषः ] द्वेष [ वा ] या [मोहः] मोह [ न विद्यते ] नहीं है, [ समसुखदुःखस्य भिक्षोः ] उस समसुखदुःख भिक्षुको [ - सुखदुःखके प्रति समभाववाले मुनिको ] [ शुभम् अशुभम्] शुभ और अशुभ कर्म [ न आस्रवति ] आस्रवित नहीं होते । टीका:- यह, सामान्यरूपसे संवरके स्वरूपका कथन है। जिसे समग्र परद्रव्योंके प्रति रागरूप, द्वेषरूप या मोहरूप भाव नहीं है, उस भिक्षुको जो कि निर्विकारचैतन्यपनेके कारण 'समसुखदुःख है उसे - शुभ और अशुभ कर्मका आस्रव नहीं होता, परन्तु संवर ही होता है। इसलिये यहाँ [ ऐसा समझना कि ] मोहरागद्वेषपरिणामका निरोध सो भावसंवर है, और वह [ मोहरागद्वेषरूप परिणामका निरोध ] जिसका निमित्त है ऐसा जो योगद्वारा प्रविष्ट होनेवाले पुद्गलोंके शुभाशुभकर्मपरिणामका [ शुभाशुभकर्मरूप परिणामका ] निरोध सो द्रव्यसंवर है ।। १४२ ।। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com - १। समसुखदुःख = जिसे सुखदुःख समान है ऐसे: इष्टानिष्ट संयोगोमें जिसे हर्षशोकादि विषम परिणाम नहीं होते ऐसे। [ जिसे रागद्वेषमोह नहीं है, वह मुनि निर्विकारचैतन्यमय है अर्थात् उसका चैतन्य पर्यायमें भी विकाररहित है इसलिये समसुखदुःख है । ]

Loading...

Page Navigation
1 ... 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293