Book Title: Jinavani
Author(s): Harisatya Bhattacharya, Sushil, Gopinath Gupt
Publisher: Charitra Smarak Granthmala

View full book text
Previous | Next

Page 254
________________ २१८ जिनवाणी प्रथम गतिकर्म-इससे जीवकी संसारगति निश्चित होती है। गतिके ४ प्रकार हैं(५६) नरकगति-इसके उदयसे जाव नारकी शरीर धारण करता है। (५७) तिर्यंच गति-इसके उदयसे जीवको पशु पक्षी आदि तिथंच गति मिलती है। (५८) मनुष्यगति-इसके उदयसे जीव मनुष्य-शरीर प्राप्त करता है। (५९) देवगति-इसके उदयसे जीवको देवशरीर मिलता है। द्वितीय जातिकर्म-यह जीवकी जाति निर्धारित करता है। जातिके पांच भेद है। (६०) एकेन्द्रिय जाति--एकेन्द्रिय जातिकर्मके उदयसे जीव एकमात्र स्पर्शनेन्द्रिय प्राप्त करता है। (६१) द्वि-इन्द्रिय जाति-इसके उदयसे जीव स्पर्श और रसना ये दो इन्द्रियां प्राप्त करता है। (६२) तीन-इन्द्रिय जाति---इसके उदयसे जीव स्पर्श, रसना और घाण ये तीन इन्द्रियां प्राप्त करता है। (६३) चतुरिन्द्रिय जाति-इस कर्मके उदयसे जीव स्पर्श, रसना, घाण और चक्षु ये चार इन्द्रियां प्राप्त करता है। (६४) पंचेन्द्रिय जात-इसके उदयसे जीवको पांच इन्द्रियां प्राप्त होती हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301