Book Title: Jain Siddhanta Bol Sangraha Part 01
Author(s): Bhairodan Sethiya
Publisher: Jain Parmarthik Sanstha Bikaner

View full book text
Previous | Next

Page 472
________________ 408 श्री सेठिया जैन ग्रन्थमाला (2) चायिक भाव-जो कर्म के सर्वथा क्षय होने पर प्रकट होता है वह क्षायिक भाव कहलाता है। सायिक भाव के नौ भेदः-- (1) केवल ज्ञान / (2) केवल दर्शन / (3) दान लब्धि। (4) लाभ लब्धि / (5) भोग लब्धि। (8) उपभोग लब्धि / (7) वीर्य लब्धि। (8) सम्यक्त्व / (8) चारित्र / चार सर्वघाती कर्मों के क्षय होने यर ये नव भाव प्रकट होते हैं / ये सादि अनन्त हैं। (3) क्षायोपशमिकः-उदय में आये हुए कर्म का क्षय और अनुदीर्ण अंश का विपाक की अपेक्षा उपशम होना क्षयोपशम कहलाता है / क्षयोपशम में प्रदेश की अपेक्षा कर्म का उदय रहता है / इसके अठारह भेद हैं चार ज्ञान, तीन अज्ञान, तीन दर्शन, दान, लाभ, भोग, उपभोग और वीर्य की पाँच लब्धियों, सम्यक्त्व और चारित्र / चार सर्वधाती कर्मों के क्षयोपशम से ये भाव प्रगट होते हैं। शेष कर्मों का क्षयोपशम नहीं होता। (4) औदयिक भावः-यथा योग्य समय पर उदय प्राप्त आठ कर्मों का अपने अपने स्वरूप से फल भोगना उदय है। उदय से होने वाला भाव औदयिक कहलाता है / औदयिक भाव के इक्कीस भेद हैं: चार गति, चार कषाय, तीन लिङ्ग, छः लेश्या, अज्ञान, मिथ्यात्व, असिद्धत्व, असंयम /

Loading...

Page Navigation
1 ... 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522