Book Title: Jain Achar
Author(s): Mohanlal Mehta
Publisher: Parshwanath Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 210
________________ १९६ : जैन आचार अथवा पंडितमरण है। चूकि इस प्रकार के मरण मे शरीर एवं कपाय को कृश किया जाता है-कुरेदा जाता है अतः इसे संलेखना भी कहते है। सलेखना में निर्जीव एकान्तस्थान में तृणशय्या (संस्तारक) विछा कर अाहारादि का परित्याग किया जाता है अत: इसे सथारा (सस्तारक) भी कहते हैं। आचारांग के प्रथम श्रुतस्कन्ध के आठवे अध्ययन मे समाधिमरण स्वीकार करने वाले को वुद्ध व ब्राह्मण कहा गया है एव इस मरण को महावीरोपदिष्ट वताया गया है। समाधिमरण ग्रहण करने वाले की माध्यस्थ्यवृत्ति का वर्णन करते हुए कहा गया है कि वह संयमी न जीवित रहने की आकांक्षा रखता है, न मृत्यु की प्रार्थना करता है। वह जीवन और मरण मे आसक्तिरहित होता है-समभाव रखता है। इस अवस्था मे यदि कोई हिंसक प्राणी उसके शरीर का मास व रक्त खा जाय तो भी वह उस प्राणी का हनन नही करता और न उसे अपने शरीर से दूर ही करता है। वह यह समझता है कि ये प्राणी उसके नश्वर शरीर का ही नाश करते है, अमर आत्मा का नहीं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257