Book Title: Dharm Karm Rahasya
Author(s): Indian Press Prayag
Publisher: Indian Press

View full book text
Previous | Next

Page 138
________________ १२२ धर्म-कर्म-रहस्य चित्त से स्मरण करते, सोचते और भावना करते हैं, बुद्धि द्वारा निश्चय करते हैं, और मुख से वोलते हैं उन सवको और उनके फल को कर्म कहते हैं। जैसा कर्म किया जाता है उससे तादृश फल निकलता है अर्थात् अच्छे कर्म का अच्छा फल होता और दुष्ट कर्म का दुष्ट फल होता है। मनु भगवान् का वाक्य है शुभाशुभफलं कर्म मनोवाग्देहसम्भवम् । कर्मना गतयो नणामुत्तमाधममध्यमाः ॥ ३ ॥ अध्याय १२ शरीर, मन और वचन से जो अच्छा अथवा बुरा कर्म मनुष्य करता है उसके ही अनुसार उत्तम, मध्यम और कनिष्ठ गति प्राप्त करता है। कर्म का उत्पादक मुख्य रूप से अहङ्कार और मन है। जैसे तस्येह त्रिविधस्यापि न्यधिष्ठानस्य देहिनः । दशलक्षणयुक्तस्य मनो विद्यात्मवर्तकम् ।। ४ ॥ मनुस्मृति, अ० १२ देहधारी जीव के तन, मन और वचन के आश्रित उत्तम, . मध्यम तथा अधम कर्मों का प्रवर्तक मन को ही जानो। वे तीनों प्रकार के अधम कर्म नीचे लिखे दश लक्षणों से युक्त रहते हैं परद्रव्येष्वभिध्यानं मनसानिष्टचिन्तनम् । . . वितथाभिनिवेशश्च त्रिविधं कर्म मानसम् ॥ ५॥ ..

Loading...

Page Navigation
1 ... 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187