Book Title: Dharm Karm Rahasya
Author(s): Indian Press Prayag
Publisher: Indian Press

View full book text
Previous | Next

Page 161
________________ कर्म-फल अनिवार्य शुभेन कर्मणा सौख्य दुःखं पापेन कर्मणा । कृतं फलति सर्वत्र नाकृतं भुज्यते कचित् ॥१०॥ महाभारत, अनुशासनपर्व, अध्याय ६ कर्मणा जायते जन्तुः कर्मणैव प्रलीयते । सुखं दुःखं भयं क्षेमं कर्मणैवाभिपद्यते ॥ १३ ॥ भागवत, स्कन्ध १०, अध्याय २४ शुभ कर्म से सुख मिलता है और पाप कर्म के करने से दुःख होता है | किये हुए का ही फल मनुष्य सर्वत्र पाता है और जो नहीं किया उसका फल कदापि कोई नहीं भागता । कर्म से जन्तु की उत्पत्ति होती है और उसी से लय भी होता है और कर्म ही द्वारा सुख, दुःख, भय और कुशल प्राप्त होते हैं ।। १०-१३ ।। और भी १४५ येन येन शरीरेण यद्यत् कर्म करोति यः । तेन तेन शरीरेण तत्तत् फलमुपाश्नुते ॥ ४ ॥ महाभारत, अनुशासनपर्व, अध्याय ७ जिस शरीर से जो कर्म करता है उसी शरीर से उस कर्म का फल पाता है । गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है १० चौपाई कर्म प्रधान विश्व करि राखा । - जो जस करै सो तस फल चाखा ॥


Page Navigation
1 ... 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187