Book Title: Bhagavana Mahavira aur Mahatma Buddha
Author(s): Kamtaprasad Jain
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia

View full book text
Previous | Next

Page 201
________________ -और म० बुद्ध ] [ १८७ और सम्प्रति मौर्य सम्राटोंद्वारा इसका प्रचार अशोकके पहले ही होचुका था । फिर खारवेल, महामेघवाहनने जैनधर्मकी प्रभावना भारतव्यापी किंवा जावा आदि देशोंमें की थी। चीन और जापानमें भी जैनधर्म एक समय अवश्य रहा था, इसका प्रमाण वहांकी एक सम्प्रदायविशेषके अस्तित्वसे होता है। जो अहिंसाको विशेष मानते और रात्रिभोजन नहीं करते है । जैन बुद्धधर्म' नामक चीनाई धर्मकी सदृशता साधारणतः जैनधर्मसे है । वह भेदविज्ञानको मुख्य मानते है। (देखो, दी रिलीजन्स आफ एम्पाइर ट० १८७)। इसतरह भगवान् महावीरद्वारा पुन. घोषित होकर जैनधर्म बहु प्रचलित होगया था । भगवान् महावीरने गृहस्थावस्थामें ब्रह्मचर्य पूर्वक श्रावकके व्रतोका अभ्यास करके करीब ३० वर्षकी अवस्थामें गृहत्यागकर दिगम्बर मुनिके व्रत धारण किये थे । बारह वर्ष तक घोर तपस्या और ध्यान करनेपर उनको करीव ४३ वपकी अवस्था में सर्वजताका लाभ हुआ था। इसी समयसे वे अपना उपदेश देने लगे थे। भगवानकी सर्वज्ञताको मवुद्धने भी स्वीकार किया था और उसका प्रभाव म० वुद्धके जीवनपर इतना पड़ा था कि उनके जीवनकी तत्कालीन घटनाओका प्रायः अभाव ही है। अन्ततः भगवान महावीरने पावापुरसे जब निर्वाण लाम किया था तब म० बुद्ध जीवित थे। उपरांत म० बुद्ध करीब पांच वर्षतक और उपदेश देते रहे थे इस समय राजा अजातशत्रुने उनके धर्मको अपनाया भी था आखिर बौद्धशास्त्र कहते हैं कि कुसीनारामें म० बुद्धका 'परिनव्यान' घटित हुआ था। संक्षेपमें दोनो युगप्रधान पुरुषोती ये जीवन घटनाये हैं इनमें भगवान महावीरके दर्शन हम एक साक्षात् परमात्मा रूपमें करते है। वे एक अनुपम तीर्थकर थे। यह प्रस्ट है। इतिगम !

Loading...

Page Navigation
1 ... 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287