Book Title: Bhagavana Mahavira aur Mahatma Buddha
Author(s): Kamtaprasad Jain
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia

View full book text
Previous | Next

Page 229
________________ -और म० बुद्ध [ २१५ है। इस अवस्थामे सम्राट अशोकके राजत्व कालमें एकत्रित और मानित हुये उपरोक्त बौद्धसुत्तोंमें इसप्रकार जैन मुनियो-आचार्योका परस्पर झगड़नेका उल्लेख होना युक्तियुक्त ही है । उस उद्धरणमें श्वेतवस्त्रधारी जैन श्रावकोका भी उल्लेख है, जो जैन संघमे व्रती श्रावकके रूपमे होते ही हैं। इस तरह इस उल्लेखका खुलासा है। इनके अतिरिक्त 'संयुत्तनिकाय' मे भी एक विषय उल्लेखनीय है। उसमें एक स्थलपर कहा गया है कि "भगवान महावीरने हिंसा, चोरी, झूठ, अब्रह्मचर्य और मादक वस्तु सेवनके त्यागका उपदेश दिया है तथा कहा है कि जितने समयतक किसी व्यक्तिने जीव वध किया हो, उस समयसे अधिकतक यदि वह दयाधर्मका अभ्यास करे और उसका समाधिमरण भी उस समयसे अधिक हो तो वह व्यक्ति नर्कमे नहीं जायगा ।" इसमें बहुत कुछ अयथार्थ __ वर्णन किया गया प्रकट होता है । भगवान महावीरने जिन पांच पापोका त्याग करनेका उपदेश दिया था, उनमें पांचवा मद्यपान त्याग न होकर परिग्रहपरिमाण व्रत था। मद्यपान त्यागका समावेश तो प्रथम व्रत हिंसा-त्यागमें होचुका है। वस्तुतः जिसप्रकार पांच बातोका त्याग यहां बताया गया है वह स्वयं बौद्धधर्ममें स्वीकृत हैं। तथापि इसके उपरान्त जो समाधिमरण आदिकी बात कही गई है, वह भी ठीक है । इसके अतिरिक्त 'संयुत्तनिकाय' में कहा गया है कि प्रख्यात् ज्ञात्रिक महावीर बतला सक्त थे कि उनके शिष्य कहाँ पन जन्मे थे और उनमेंसे मुख्य कहां उत्पन्न हुआ था। (S N. १ संयुत्तनिकाय भाग ४ पृष्ट 31७. ३. हिस्टोरिकल ग्लीनिंग्स प्रष्ट ८०. 3. रलकरण्ट (मा० प्र.) पृष्ट ४३, - -

Loading...

Page Navigation
1 ... 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287