Book Title: Balbodh 1 2 3 Author(s): Hukamchand Bharilla Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur View full book textPage 7
________________ पाठ पाँचवाँ] | जीव-अजीव हीरालाल - मेरा कितना अच्छा नाम है? ज्ञानचंद - अहा ! बहुत अच्छा नाम है! अरे भाई ! हीरा कीमती अवश्य होता है, परन्तु है तो अजीव ही न? आखिर क्या तुम जीव (चेतन) से अजीव बनना पसन्द करते हो? हीरालाल - अरे भाई ! यह जीव-अजीव क्या है ? ज्ञानचन्द - जीव ! जीव नहीं जानते ? तुम जीव ही तो हो। जो ज्ञाता-द्रष्टा है, वही जीव है। जो जानता है, जिसमें ज्ञान है. वही जीव है। हीरालाल - और अजीव ? ज्ञानचन्द - जिसमें ज्ञान नहीं है, जो जान नहीं सकता, वही अजीव है। जैसे हम तुम जानते हैं, अत: जीव हैं। हीरा, सोना, चाँदी, टेबल, कुर्सी जानते नहीं हैं, अतः अजीव हैं। हीरालाल - जीव-अजीव की और क्या पहिचान है ? ज्ञानचन्द - जीव सुख व दु:ख का अनुभव करता है, अजीव में सुख-दु:ख नहीं होता। हम तुम सुख-दु:ख का अनुभव करते है, ये (टेबल और शरीर) अजीव हैं। अत: जीव हैं। टेबल, कुर्सी सुख-दु:ख का अनुभव नहीं करते, अत: अजीव हैं। हीरालाल - आँखें देखती हैं, कान सुनते हैं, शरीर में सुख-दु:ख होता है, तो अपना शरीर तो जीव है न ? ज्ञानचन्द - नहीं भाई ! आँख थोड़े ही देखती है, कान थोड़े ही सुनते हैं, देखने-सुनने वाला इनसे अलग कोई जीव (आत्मा) है। यदि आँख देखे और कान सुने तो मुर्दे (मरा शरीर) को भी देखना-सुनना चाहिए। इसीलिए तो कहा है कि शरीर अजीव है और आँख, कान आदि शरीर के ही हिस्से हैं, अत: वे भी अजीव हैं। हीरालाल - अच्छा भाई ज्ञानचन्द, अब मैं समझ गया कि : मैं जीव हैं। शरीर अजीव है। १४ १५Page Navigation
1 ... 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43