Book Title: Atmanushasanam
Author(s): Gunbhadrasuri, A N Upadhye, Hiralal Jain, Balchandra Shastri
Publisher: Bharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad

View full book text
Previous | Next

Page 315
________________ आत्मानुशासनम् [ श्लो० २१८ सत्यं वाचमतौ श्रुतं हृदि दया शौर्यं भुजे विक्रमे । लक्ष्मीर्दानमवूनर्मार्थनिचये मार्गो गतौ निर्वृतेः ३ । येषां प्रागजनीह तेऽपि निरहंकाराः श्रुतेर्गोचराः चित्रं संप्रति लेशतोऽपि न गुणास्तेषां तथाप्युद्धताः ॥ २१८ ॥ कर्तुमुचित इति दर्शयन् सत्यमित्यादिश्लोकद्वयमाह -- अनूनं 4 परिपूर्णम् । अर्थिनिचये याचकसंघाते । मार्गः सम्यग्दर्शनादिः । गतौ गत्यर्थः । प्रागजनि एतत्सर्वं पूर्व संजातम् । चित्रम् आश्चर्यम् । तेषां प्रागुक्तानाम् । संबन्धिनो गुणाः उद्धता गर्विताः ।। २१८ ॥ वसतीत्यादि । अन्येर्धनवातादिभिः । साच भूः । ते च वायवः | अपरस्य आकाशस्य । तदपि आकाशमपि । पूर्व में यहां जिन महापुरुषोंके वचनमें सत्यता, बुद्धिमें आगम, हृदयमें दया, बाहुमें शूरवीरता, पराक्रममें लक्ष्मी, प्रार्थी जनों के समूहको परिपूर्ण दान तथा मुक्ति मार्ग में गमन; ये सब गुण रहे हैं वे भी अभिमान रहित थे; ऐसा आगम ( पुराणों) से जाना जाता है । परन्तु आश्चर्य है कि इस समय उपर्युक्त गुणोंका लेश मात्र भी न रहनेपर मनुष्य अतिशय गर्वको प्राप्त होते हैं ।। २१८ || जिस पृथिवी के ऊपर सब ही पदार्थ रहते हैं वह पृथिवी भी दूसरोंके द्वारा - घनोदधि, घन और तनु वातवलयोंके द्वारा -- धारण की गई है। वह पृथिवी और वे तीनों ही वातवलय भी आकाशके मध्य में प्रविष्ट हैं, और वह आकाश भी केवलियों के ज्ञानके एक कोने में विलीन है । ऐसी अवस्था में यहां दूसरा अपने से अधिक गुणवालों के विषयमें कैसे गर्व धारण करता है ? ॥ विशेषार्थ -- व्यक्ति जिस विषय में अभिमान करता है उस विषय में उसका अभिमान तभी उचित कहा जा सकता है जब कि वह प्रकृत विषय में परिपूर्णताको प्राप्त हो । परन्तु ऐसा है नहीं, क्योंकि लोकमें प्रत्येक विषय में एक से दूसरा और दूसरे से तीसरा इस क्रमसे अधिकाधिक पाया जाता है । जैसेपृथिवी महाप्रमाणवाली है, उसमें जगत्की सब ही वस्तुएं समायी हुई हैं । परन्तु वह विशाल पृथिवी भी वातवलयोंके आश्रित है । उस 1 - २०२ 1 मु (जै. नि.) विक्रमो । 2 ज मु (जै. नि.) मार्गे । 3मु (जै. नि. ) गतिर्निर्वृते । 4 ज अन्यूनं ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366