Book Title: Sanskrit Vyakaran Shastra ka Itihas 02
Author(s): Yudhishthir Mimansak
Publisher: Yudhishthir Mimansak

View full book text
Previous | Next

Page 483
________________ . .. . रुद्रनाथ . ४५८ संस्कृत व्याकरण-शास्त्र का इतिहास पूर्णा वारे दिनमणेरियञ्चन्द्रकलाभिधा। शब्देन्दुशेखरव्याख्या भैरवेण यथामति ॥ __ अर्थात् -सं० १८८१ वि० मन्मथ नाम के संवत्सर माघ कृष्णपक्ष मूल नक्षत्र कामतिथि रविवार के दिन चन्द्रकला टीका पूर्ण हुई। ५. इससे स्पष्ट है कि भैरवमिश्र का काल सं० १८५०-१६०० वि० तक मानना उचित होगा। ५. रुद्रनाथ . रुद्रनाथ ने भूषणसार पर विवृत्ति नामक टीका लिखी है। इसके विषय में हम अधिक कुछ नहीं जानते। ६. कृष्णमित्र • कृष्णमित्र ने भूषणसार पर रत्नप्रभा नाम्नी वृत्ति लिखी है। कृष्णमित्र ने शब्दकौस्तुभ पर 'भावप्रदीप' नाम की एक व्याख्या भी लिखी है । इसका उल्लेख हम प्रथम भाग पृष्ठ ५३४ (श० सं०) पर कर चुके हैं। . उपर्युक्त टीकाकारों के अतिरिक्त अन्य कतिपय वैयाकरणों ने भी भूषणसार पर टीका ग्रन्थ लिखे हैं । विस्तारभय से हम यहां उन का निर्देश नहीं करते। १५-नागेशभट्ट (सं० १७३०-१८१० वि०) नागेश भट्ट ने वैयाकरणसम्मत वैयाकरणसिद्धान्तमञ्जूषा २० नामक एक दार्शनिक ग्रन्थ लिखा है। परिचय-नागेशभट के देश काल आदि का परिचय इस ग्रन्थ के प्रथम भाग पृष्ठ ४६७-४६६ (च० सं०) पर लिख चुके हैं । __ मञ्जूषा का निर्माण काल-नागेशभट्ट ने मञ्जूषा की रचना महाभाष्य प्रदीपोद्योत' और परिभाषेन्दुशेखर से पूर्व की थी। २५ मञ्जूषा के अन्य दो पाठ-नागेश ने मञ्जूषा के बृहत् पाठ के अनन्तर लघुमञ्जूषा और उसके अनन्तर परमलघुमञ्जूषा की रचना की। १. अधिक मञ्जूषायां द्रष्टव्यम् । प्रदीपोद्योत ४।३।१०१॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522