Book Title: Sanskrit Vyakaran Shastra ka Itihas 02
Author(s): Yudhishthir Mimansak
Publisher: Yudhishthir Mimansak

View full book text
Previous | Next

Page 487
________________ ५६२ संस्कृत व्याकरण-शास्त्र का इतिहास साहित्य-ग्रन्थों में अनेक ऐसे काव्य हैं, जो व्याकरणशास्त्र का वोध कराने के विशेष उद्देश्य से लिखे गये हैं । यद्यपि उक्तलक्षणानुसार इस प्रकार के ग्रन्थों के लिये काव्यशास्त्र पद रूढ़ है, पुनरपि इस शब्द की उक्त विशेष अर्थ में प्रसिद्धि न होने से हमने लक्ष्य-प्रधान काव्य शब्द का व्यवहार किया है, वा करेंगे। इस अध्याय में इसी प्रकार के लक्ष्य प्रधान काव्यों का वर्णन किया जायेगा। .. - 'लक्ष्य-प्रधान काव्यों की रचना का प्रयोजन—व्याकरण शब्द • के अर्थ पर विचार करते हुए भगवान् कात्यायन ने लिखा है - 'लक्ष्यलक्षणे व्याकरणम्।' १० इस वार्तिक की व्याख्या पतञ्जलि ने इस प्रकार की है 'लक्ष्यं लक्षणं चैतत् समुदितं व्याकरणं भवति । किं पुनर्लक्ष्यम् ? किं वा लक्षणम् ? शब्दो लक्ष्यः, सूत्रं लक्षणम् ।' महा० नवा०, पृष्ठ * ७१ (बम्बई सं०)। .. अर्थात - लक्ष्य और लक्षण मिलकर व्याकरण कहाता है। लक्ष्य १५ शब्द है, और लक्षण सूत्र । ___ व्याकरण शब्द वि प्राङ् दो उपसर्ग पूर्वक कृ धातु से ल्युट् प्रत्यय होकर बनता है। ल्यूट प्रत्यय करण अधिकरण आदि अनेक अर्थों में होता है । करण में ल्युट होने पर व्याकरण शब्द का अर्थ . 'व्याक्रियन्ते शब्दा अनेनेति व्याकरणम्।' २० व्युत्पत्ति के अनुसार लक्षण =सूत्र होता है। परन्तु कर्म में ल्युट् ___होने पर - 'व्याक्रियते यत् तत् व्याकरणम् ।' ___ व्युत्पत्त्यनुसार व्याकरण शब्द का अर्थ लक्ष्य अर्थात् शब्द होता २५. पतञ्जलि ने स्पष्ट लिखा है'अयं तावद् प्रदोषः-यदुच्यते 'शब्दे ल्युडर्थः' इति । नावश्यं करणाधिकरणयोरेव ल्युड् विधीयते। किन्तहि ? अन्येष्वपि कारकेषु 'कृत्यल्युटो बहुलम्' इति । तद्यथा -प्रस्कन्दनं प्रपतनमिति । महा० नवा० पृष्ठ ७१) ।'


Page Navigation
1 ... 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522