Book Title: Sanatkumar Chavda Punyasmruti Granth
Author(s): 
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 577
________________ तप-इच्छानिरोधको तप कहते है। जो व्यक्ति अपनी महत्त्वाकाक्षाओ और इच्छाओका नियन्त्रण करता है, वह तपका अभ्यासी है। वास्तवमे अनशन, ऊनोदर आदि तपोके अभ्याससे आत्मामे निर्मलता उत्पन्न होती है। अहकार और ममकारका त्याग भी तपके द्वारा ही सम्भव है। रत्नत्रयके अभ्यासी श्रावकको अपनी शक्तिके अनुसार प्रतिदिन तपका अभ्यास करना चाहिए। दान-शक्त्यनुसार प्रतिदिन दान देना चाहिए। सम्पत्तिकी सार्थकता दानमे ही है। दान सुपात्रको देनेसे अधिक फलवान होता है। यदि दानमे अहकारका भाव आ जाय तो दान निष्फल हो जाता है। श्रावक मुनि, आयिका, क्षुल्लिका, क्षुल्लक, ब्रह्मचारो, व्रती आदिको दान देकर शुभभावोका अर्जन करता है । बावकाचारके विकासको सोढियां श्रावक अपने आचारके विकासके हेतु मूलभूत व्रतोका पालन करता हुआ सम्यग्दर्शनको विशुद्धिके साथ चारित्रमे प्रवृत्त होता है। उसके इस चारित्रिक विकास या आध्यात्मिक उन्नतिके कुछ सोपान हैं जो शास्त्रीय भाषामे प्रतिमा या अभिग्रहविशेष कहे जाते हैं। वस्तुत ये प्रतिमाएँ श्रमणजीवनकी उपलब्धिका द्वार हैं। जो इन सोपानोका आरोहणकर उत्तरोत्तर अपने आचारका विकास करता जाता है वह श्रमणजीवनके निकट पहुँचनेका अधिकारी बन जाता है । ये सोपान या प्रतिमाएं ग्यारह हैं। १ दर्शनप्रतिमा-देव, शास्त्र और गुरुकी भक्ति द्वारा जिसने अपने श्रद्धानको दृढ और विशुद्ध कर लिया है और जो ससार-विषय एव भोगोसे विरक्त हो चला है वह निर्दोष अष्टमूलगुणोका पालन करता हुआ दर्शनप्रतिमाका धारी श्रावक कहलाता है । दार्शनिक श्रावक मद्य, मास, मधुका न तो स्वय सेवन करता है और न इन वस्तुओका व्यापार करता है, न दूसरोसे कराता है, न सम्मति ही देता है। मद्य-मासके सेवन करनेवाले व्यक्तियोसे अपना सम्पर्क भी नही रखता है। चर्मपात्रमे रखे हए घृत, तैल या जलका भी उपभोग नहीं करता। रात्रिभोजनका त्याग करनेके साथ जल छानकर पीता है और सप्तव्यसनोका त्यागी होता है । यह श्रावक नियन्त्रित रूपमे ही विषयभोगोका सेवन करता है। २ व्रतप्रतिमा-माया, मिथ्यात्व और निदान इन तीन शल्योसे रहित होकर निरतिचार पञ्चाणुव्रत और सप्तशीलोका धारण करनेवाला श्रावक प्रतिक या व्रतो कहलाता है। राग-द्वेष और मोहपर विजय प्राप्त करनेके तीर्थंकर महावीर और उनकी देशना . ५२७

Loading...

Page Navigation
1 ... 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664