Book Title: Atmanushasan
Author(s): Todarmal Pandit
Publisher: Ganeshprasad Varni Digambar Jain Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 215
________________ १५४ आत्मानुशासन तातैं तो भय करना । इंद्री चोर तेरै आसि पासि चौगिरद फिर हैं । तिनकरि न मुसाबै सो यत्न करि । तेरी ज्ञान विभूति वै न ग्रहै सो करि, सदा जाग्रत रहु । भावार्थ — जैसैं संसारविषै निर्धन पुरुष हैं ते तौ जाग्रत रहौ वा शयन करौ, तिनकूं चोरनतैं कछू भय नाही, चोर तिनका कहा हैं । अर रत्नयादि धनकरिपूर्ण है तिनकूं चोरनितें सदा सावधान रहना । सावधान न रहै तौ चोरनि मुसावे तैसें अविवेकी जीव तौ रत्नत्रयरूप धन रहित हैं, तिनिक इन्द्रीरूप चोरनिका भय नांहीं । तातैं प्रमादी भए यथेष्ट विषय से हैं । अर तूं रत्नत्रयरूप धनका धारी है । तातैं इन्द्रियरूप चोरनितें सावधान रहु । जो प्रमादी होयगा तो अपना निज धन मुसावैगा । आगे कहै हैं जो विषयविषै गया है मोह तेरा सो कमंडलु पीछी आदि संयमोपकरणवर्षं हूं अनुराग मति करे यह शिक्षा दे है वसन्ततिलका छंद रम्येषु वस्तुवनितादिषु वीतमोहो किमिति संयमसाधनेषु | धीमान् किमामयभयात् परिहृत्य भुक्ति पीत्वौषधिं व्रजति जातुचिदप्यजीर्णम् || २२८ ॥ अर्थ - हे बुद्धिमान् ! मनोग्य स्त्री आदि वस्तुनिविर्षं गया है मोह तेरा ऐसा तूं संयमके साधन जे पीछी आदि तिनिविषै वृथा मोह क्यों करे ? जैसे कोऊ रोगके भयतें भोजनकं तजि मात्रा अधिक औषधि लेकर कहा अजीर्ण करै ? कदाचित् न करै । भावार्थ - जैसैं कोऊ बुद्धिवान् अजीर्ण के भयतें भोजनकं तजि पाचक • औषध भी मात्रा अधिक न ले । तैसैं ज्ञानी कनक, कामिनी आदि परिग्रहकूं तजि करि संयमके साधन जे कमंडलु पीछिकादिक तिनहूविषै ममत्व न करै । ममत्व है सो बंधका कारण है । अर जो कदाचित् ममत्व करै तौ वीतराग भावकूं न पावै, सरागी होय महाव्रतको भंग करै । आगे कहै हैं – सर्व पदार्थनिविषै निर्मोही मुनि या प्रकार आपक कृतार्थ मानै है— Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250