Book Title: Atmanushasan
Author(s): Todarmal Pandit
Publisher: Ganeshprasad Varni Digambar Jain Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 221
________________ १६० आत्मानुशासन आगे कहै हैं कौन वस्तु हितकारी, कौन अहितकारी, सोई दिखावै हैं शुभाशुमे पुण्यपापे सुखदुःखे च षट त्रयम् । हितमाघमनुष्ठेयं शेषत्रयमथाहितम् ॥२३९॥ __ अर्थ-शुभ कहिए उत्तम वचन, करुणारूप मन, संयमरूप काया ये प्रशंसा योग्य हैं। अर अशुभ कहिये कुवचन, निरदय चित्त, अवतरूप काया ये निदा योग्य हैं । इन दोऊनिकरि पुन्य पाप होय है । शुभते पुन्य, अशुभतें पाप । पुन्यतै सुख, पापतै दुख । ए शुभ अशुभ, पुन्य पाप, सुख दुःख छह भए। तिनिमैं आदिके तीन शुभ, पुन्य, सुख ए हितकारी सो आदरणे, अर अंतके तीन अशुभ, पाप, दुःख ए तीन अहितकारी ते तजिवे योग्य हैं। भावार्थ-निश्चयनयकरि विचारिए तौ या जीवकू एक शुद्धोपयोग ही उपादेय है। अर शुभ अशुभ दोऊ ही हेय हैं । तथापि व्यवहार नयकरि विचारिए तौ अशुभ तौ सर्वथा ही तजिवे योग्य है, जा” ए सर्वथा मोक्ष मार्गका घातक है । अर शुभोपयोग यद्यपि मोक्षका साक्षात् कारण नाहीं, परंतु परंपराय मोक्षका कारण है । तातें कथंचित्प्रकार प्रथम अवस्थाविर्षे उपादेय है। शुभ परणामनितें पुन्यका बंध होय, अर पुन्यतै स्वर्गादिकका सुख होय । अर अशुभ परणामनितें पापका बंध होय, पाप” नरक निगोदादिक दुःख होइ । तात काहू प्रकारहू अशुभोपयोग उपादेय नाही। आगें अशुभादि तीनके त्यागका अनुक्रम दिखावे हैंतत्राप्याद्यं परित्याज्यं शेषौ न स्तः स्वतः स्वयम् । शुभं च शुद्धे त्यक्त्वान्ते प्राप्नोति परमं पदम् ॥२४० अर्य-प्रथम तो अशुभ अहित छूटै । ताकै अभावकरि पाप अर दुःख ह छुटै । बहुरि शुद्धोपयोगके प्रभाव करि शुभ हू छूटै । अर शुभके छूटै” पुन्य अर स्वर्गादिक सुख हू न होय । कारणके अभावतें कार्यहका अभाव होइ। जब शुभ हू छुट्या तब परम वीतराग भावरूप शुद्धोपयोगविर्षे तिष्ठि करि परम पदकू पावै । वह परम पद शुभ अशुभ दोऊनितें रहित है । दोऊनिके अंतविर्षे होइ है। ___भावार्थ-आत्माका उपयोग दोय प्रकार है, एक शुद्ध, एक अशुद्ध । अशुद्धके दोय भेद-अशुभ तथा शुभ । सो अशुभतें पाप अर पाप नरकादि दुःख । ता” अशुभ तौ सर्वथा तजिवे ही जोग्य । बहुरि शुभते पुन्य अर पुन्यतें स्वर्गादिक सुख, सो अशुभके निवारिवे अथि शुभका ग्रहण होय Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250