Book Title: Atmanushasan
Author(s): Todarmal Pandit
Publisher: Ganeshprasad Varni Digambar Jain Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 222
________________ बन्धनसे मुक्त होनेका उपाय १६१ है । पीछे शुद्धोपयोग भए शुभ हू छूट है। शुद्धोपयोगके प्रसाद करि यह जीव मुक्त हो है । आगे चार्वाक प्रश्न करे है-आत्मा होइ तो परम पदकी प्राप्ति होइ, आत्मा ही नांही तो परम पद कैसे होइ ? अर आत्माकूळ गर्भ आदि मरण पर्यंत काहूने देख्या नांही । वस्तु होइ तौ दृष्टि परे । इह तो चार्वाक कही। अर सांख्य कहता भया - आत्मा तौ सदा मुक्त ही है । पहली अशुभकू तजि बहुरि शुभकू तजि परम पद पावै, इह तौ अयुक्त । तब श्री गुरु 'दोऊनिका समाधान करे हैं शार्दूलविक्रीडितछंद अस्त्यात्मात्माऽस्तमितादिबन्धनगतस्तद्बन्धनान्यास्रवैः क्रोधादिकृताः प्रमादजनिताः क्रोधादयस्तेऽवतात् । मिथ्यात्वोपचितात् स एव समलः कालादिलब्धौ क्वचित् सम्यक्त्वव्रतदक्षताऽकलुषतायोगैः क्रमान्मुच्यते ।।२४१।। अर्थ — बहुरि सो आत्मा जातिस्मरण करि आपके पूर्व भव दृष्टि परे है, अर भूतादिक अपने पूर्व भव क है हैं, सो जीवनिके पूर्व भवकी प्रतीति आ है। तातैं आत्मा है, सो आत्मा अनादि कालका कर्मनिकरि बंध्या है । ते कर्म बंध आस्रवनि करि हैं, अर आस्रव क्रोधादिक करि होइ हैं । अर क्रोधादिक प्रमाद जनित हैं, अर प्रमाद हिंसादिक अव्रतनितें हैं, अर अव्रत हैं सो मिथ्यात्त्व करि उपचित कहिए पुष्ट हैं । सो आत्मा मिथ्यादर्शनादि करि मलिन है । अर काल-लब्धि पाय काहू एक मनुष्य भवविषें सम्यक्त्व, व्रत, विवेक, निः कषायता इनिके योगकरि अनुक्रमें मुक्ति होइ है। भावार्थ - चार्वाक तौ ऐसे कहै हैं जो आत्मा है ही नांही । सो आत्मा न होइ तौ ऐसा संदेह कौनकै होइ जो आत्मा नांही ? अर आत्मा न होइ तौ वितरादिक ऐसें क्यौं कहै जो मै फलाना था, अर अगिले भवकी तथा या भवको पहली बात कौनकू यादि आवै । अर जो आत्मा ही न होय तौ पुन्य-पापका फल कौन भोगवे ? आत्मा न होय तौ अहंकार ममकार कौनकै होय ? तातैं आत्मा है, इह बात निःसन्देह भई । अर सांख्य कह जो सर्वथा शुद्ध ही है । सो सर्वथा शुद्ध ही होय तौ संसार भ्रमण कैसे होइ ? और कोऊ सुखी, कोऊ दुखी, कोऊ नीच, कोऊ ऊँच ऐसा भेद काकू होइ ? अर सर्वथा शुद्ध ही होय तौ शुद्ध होनेकै अर्थि तपश्चरणादि साधन काहे कह्या ? तातें इह निश्चय भया जो संसार अवस्थानि ११ Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250