Book Title: Agam 01 Ang 01 Acharanga Sutra Part 02 Stahanakvasi
Author(s): Madhukarmuni, Shreechand Surana, Shobhachad Bharilla
Publisher: Agam Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 431
________________ ४०६ आचारांग सूत्र - द्वितीय श्रुतस्कन्ध - [३] तदनन्तर तृतीय भावना यह है—जो साधक लोभ का दुष्परिणाम जानकर उसका परित्याग कर देता है, वह निर्ग्रन्थ है; अतः साधु लोभग्रस्त न हो। केवली भगवान् का कथन है कि लोभ प्राप्त व्यक्ति लोभावेशवश असत्य बोल देता है। अतः जो साधक लोभ का अनिष्ट स्वरूप जानकर उसका परित्याग कर देता है, वही निर्गन्थ है, लोभाविष्ट नहीं। यह तीसरी भावना है। [४] इसके बाद चौथी भावना यह है—जो साधक भय का दुष्फल जानकर उसका परित्याग कर देता है, वह निर्गन्थ है। अतः साधक को भयभीत नहीं होना चाहिए। केवली भगवान् का कहना है-भय-प्राप्त भीरू व्यक्ति भयाविष्ट होकर असत्य बोल देता है। अत: जो साधक भय का यथार्थ अनिष्ट स्वरूप जानकर उसका परित्याग कर देता है, वही निर्ग्रन्थ है, न कि भयभीत। यह चौथी भावना है। [५] इसके अनन्तर पाँचवी भावना यह है—जो साधक हास्य के अनिष्ट परिणाम को जानकर उसका परित्याग कर देता है, वह निर्गन्थ कहलाता है। अतएव निर्ग्रन्थ को हंसोड़ नहीं होना चाहिए अर्थात् हंसी-मजाक करने वाला न हो। केवली भगवान् का कथन है—हास्यवश हंसी करने वाला व्यक्ति असत्य भी बोल देता है। इसलिए जो मुनि हास्य का अनिष्ट स्वरूप जानकर उसका त्याग कर देता है, वह निर्ग्रन्थ है, न कि हंसी-मजाक करने वाला। यह पांचवीं भावना है। ७८२. इस प्रकार इन पंच भावनाओं से विशिष्ट तथा साधक द्वारा स्वीकृत मृषावादविरमणरूप, द्वितीय सत्यमहाव्रत का काया से सम्यक्स्पर्श (आचरण) करने, उसका पालन करने, गृहीत महाव्रत को भलीभाँति पार लगाने, उसका कीर्तन करने एवं उसमें अन्त तक अवस्थित रहने पर भगवदाज्ञा के अनुरूप आराधन हो जाता है। भगवन् ! मृषावादविरमणरूप द्वितीय महाव्रत है। विवेचन- द्वितीय महाव्रत की प्रतिज्ञा तथा उसकी पांच भावनाएँ—प्रस्तुत सूत्रत्रय में तीन बातों का मुख्यतया उल्लेख किया गया है- (१) पहले सूत्र में – द्वितीय महाव्रत की प्रतिज्ञा का स्वरूप (२) दूसरे में-पांच विभाग करके उसकी पांच भावनाओं का क्रमशः वर्णन और (३) तीसरे में उसकी सम्यक् आराधना का उपाय। प्रतिज्ञा का स्वरूप और उसकी व्याख्या पूर्ववत् समझ लेनी चाहिए। पाँच भावनाओं का महत्त्व भी पूर्ववत् हृदयंगम कर लेना चाहिए। सत्य-महाव्रत की पाँच भावनाएँ इस प्रकार है- (१) वक्तव्यानुरूप चिन्तनपूर्वक बोले, (२) क्रोध का परित्याग करे, (३) लोभ का परित्याग करे, (४)भय का परित्याग करे, और (५) हास्य का परित्याग करे। चूर्णिकार ने प्राचीन पाठपरम्परा का कुछ भिन्न एवं भिन्नक्रम का, किन्तु इसी आशय का, पाठ प्रस्तुत किया है। तदनुसार संक्षेप में पंच भावनाएँ क्रमश: इस प्रकार हैं-(१) हास्य का १. आचारांग मूलपाठ सटिप्पण पृ. २८४

Loading...

Page Navigation
1 ... 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510