Book Title: Sankshipta Jain Itihas Part 01 Khand 01
Author(s): Kamtaprasad Jain
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia

View full book text
Previous | Next

Page 268
________________ २४६] संक्षिप्त जैन इतिहास । यद्यपि ई० पू० २७७ में आगया, परंतु उसका राज्याभिषेक इसके चार वर्ष बाद सन् २७३ ई० पू० में हुआ था। इन चार वर्षों तक वह युवराजके रूपमें राज्य शासन करता रहा था। इस अवधि तक राजतिलक न होनेका कारण कोई विद्वान् उसका बड़े भाईसे झगड़ा होना अनुमान करते हैं; परंतु यह बात ठीक नहीं है। नालम ऐसा होता है कि उस समय अर्थात सन् २७७ ई. पू० में अशोककी अवस्था करीब २१-२२ वर्षकी थी और प्राचीन प्रथा यह थी कि जबतक राज्यका उत्तराधिकारी २५ वर्षकी अवस्थाका न होनाय तबतक उसका राजतिलक नहीं होसका था; यद्यपि वह राज्यशासन करनेका अधिकारी होता था। इसी प्रथाके अनुरूप जैनसम्राट् खारवेलका भी राज्य अभिषेक कुछ वर्ष राज्यशासन युवराजपदसे कर चुकने पर २५ वर्षकी अवस्थामें हुमा था। मशोकके संबंधमें भी यही कारण उचित प्रतीत होता है। जब वह २५ वर्षके होगये तब उनका अभिषेक सन् २७३ ई०पू० में हुआ । और उनका अद्भुत राज्य शासन सन् २३६ ई० पू० तक कुशलता पूर्वक चला था। ___बिन्दुसारके समयमें अशोक उत्तर पश्चिमीय सीमा प्रान्त और अशोक तक्षशिला व पश्चिमी भारतका सुवेदार रह चुका था। • उज्जनाका सूवेदार। इन प्रदेशोंका उसने ऐसे अच्छे ढंगसे शासन-प्रबंध किया था कि इसके सुप्रबन्ध और योग्यताका सिक्का १-कोई विद्वान विन्दुसारकी मृत्यु सन् २७३ ई० पू० और अशोकका राज्याभिषेक सन् २६९ ई०पू० मानते है । (भाइ० पृ० ६७-६८) २-लाभाइ०, पृ० १७०1 8-अविमोसो० भा० ३ पृ० ४३८ ! ४-जविभोसो. भा० ! पृ० ११६ ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323