Book Title: Ratnatray Vidhan
Author(s): Rajmal Pavaiya
Publisher: Tirthdham Mangalayatan

View full book text
Previous | Next

Page 19
________________ श्री रत्नत्रय विधान १६ मैं मति ज्ञान प्राप्त कर स्वामी सम्यक् ज्ञान पूर्ण पाऊँ। कालाचार अंग पालन कर समयसार मय हो जाऊँ ।। . सम्यक् ज्ञान परम पवित्र पा पाऊँगा मैं केवल ज्ञान | रत्नत्रय की महिमा पाऊँ पाऊँगा निज पद निर्वाण ॥४॥ ॐ ह्रीं श्री कालाचारचार-अंगयुत सम्यग्ज्ञानाय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा मैं श्रुतज्ञान पूर्णतः पालुं सम्यक् ज्ञानी हो जाऊँ । विनयाचार अंग मैं पालूँ पूर्ण ज्ञान वैभव पाऊँ ॥ सम्यक् ज्ञान परम पवित्र पा पाऊँगा मैं केवल ज्ञान । रत्नत्रय की महिमा पाऊँ पाऊँगा निज पद निर्वाण ॥५॥ ॐ ह्रीं श्री विनयाचार-अंगयुत सम्यग्ज्ञानाय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा। अवधि ज्ञान पाऊँ प्रभु सच्चा सम्यक् ज्ञानी हो जाऊँ। उपधानाचारी बनकर मैं ज्ञान स्वनिधि निज प्रगटाऊँ॥ सम्यक् ज्ञान परम पवित्र पा पाऊँगा मैं केवल ज्ञान | रत्नत्रय की महिमा पाऊँ पाऊँगा निज पद निर्वाण ॥६॥ ॐ ह्रीं श्री उपधानाचार-अंगयुत सम्यग्ज्ञानाय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा। मनःपर्यय ज्ञानी हो जाऊँ हो जाए फिर पूरा ज्ञान । बहुमानाचार अंग युतः हो जाऊँ मैं ज्ञान प्रधान ॥ सम्यक् ज्ञान परम पवित्र पा पाऊँगा मैं केवल ज्ञान | 15 रत्नत्रय की महिमा पाऊँ पाऊँगा निज पद निर्वाण ॥७॥ ॐ ह्रीं श्री बहुमानाचार-अंगयुत सम्यग्ज्ञानाय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा। के वलज्ञान पूर्ण प्रगटाऊँ प्रभु सर्वज्ञ दशा पाऊँ । मैं आचार अनि पालूँ परम सौख्यपति बन जाऊँ । सम्यक् ज्ञान परम पवित्र पा पाऊँगा मैं केवल ज्ञान । रत्नत्रय की महिमा पाऊँ पाऊँगा निज पद निर्वाण ||८|| ॐ ह्रीं श्री अनिवाचार अंगयुत सम्यग्ज्ञानाय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा।

Loading...

Page Navigation
1 ... 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34