Book Title: Jain Tark Shastra me Anuman Vichar Aetihasik Adhyayan
Author(s): Darbarilal Kothiya
Publisher: Veer Seva Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 221
________________ १९४ : जैग तकशास्त्र में अनुमान-विचार सप्तलक्षण : जैन तार्किक वादिराजने' न्यायविनिश्चयविवरणमें हेतुकी एक सप्तलक्षण मान्यताका भी सूचन करके उसकी समीक्षा की है। उनके अनुसार सप्तलक्षण इस प्रकार है-(१) अन्यथानुपपन्नत्व, (२) ज्ञातत्व, ( ३ ) अबाधितविषयत्व, ( ४ ) असत्प्रतिपक्षत्व और (५-७) पक्षधर्मत्वादि तीन । पर यह मान्यता किसकी है, यह उन्होंने नहीं बतलाया और न अन्य साधनोंसे ज्ञात हो सका। जैन ताकिकों द्वारा स्वीकृत हेतुका एकलक्षण : अन्य लक्षण-समीक्षा : जैन विचारकोंने हेतुका स्वरूप एकलक्षण स्वीकार किया है, जो अविनाभाव या अन्यथानुपपत्तिरूप है और जिसकी मीमांसा उद्योतकर ( ई० ६०० ) तथा शान्तरक्षित( ई० ७०५-७६३ ) ने की है। उसका मूल स्वामी समन्तभद्रको आप्तमीमांसागत 'अविरोधतः'४ पदमें सन्निहित है। उनके व्याख्याकार अकलङ्कदेवने उसे 'एकलक्षण' हेतुका प्रतिपादक कहा है। विद्यानन्दने भी उसे हेतुलक्षण-प्रकाशक बतलाया है। समन्तभद्रके पश्चात् पात्रस्वामीनं स्पष्टतया हेतुका लक्षण एकमात्र 'अन्यथानुपपन्नत्व' ( अविनाभाव ) प्रतिपादित किया और रूप्यको समीक्षा की है, जिसका विस्तृत उद्धरण पात्रस्वामीके मतके रूपमें शान्तरक्षितने तत्त्वसंग्रहमें उप १. अन्यथानुपपन्नत्वादिभिश्चतुर्भिः पक्षधर्मत्वादिभिश्च सप्तलक्षणो हेतुरिति त्रयेणेति किम् -न्यायवि० वि० २।१५५, पृ० १७८-१८० । २. ( क ) एतेन तादृगविनाभाविधर्मोपदर्शनं हेतुरिति प्रत्युक्तम् । -न्यायवा० ११५, पृ० ५५ । (ख ) तादृगविनाभाविधर्मोपदर्शनं हेतुरित्यपरे तादृशा विना न भवति । -वही, ११११३५, पृ० १३१ । ३. तत्वसं० का० १३६४.१३७६ । ४. सधर्मणैव साध्यस्य साधादविरोधतः । -आप्तमी० का० १०६ । ५. सपक्षेणैव साध्यस्य साधादित्यनेन हेतोस्त्रलक्षण्यम्, अविरोधादित्यन्यथानुपपति च दर्शयता केवलस्य त्रिलक्षणस्यासाधनत्वमुक्तं तत्पुत्रत्वादिवत् । एकलक्षणस्य तु गमकत्वं .."इति बहुलमन्यथानुपपत्तेरेव समाश्रयणात् । -अष्टश० अष्टस० पृ० २८९, आ० मी० का० १०६ । ६. भगवन्तो हि हेतुलक्षणमेव प्रकाशयन्ति । -बष्टस० पृ० २८९, मा० मी० का० १०६ । ७. तत्वसं० का० १३६४-१३७६ ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326