Book Title: Upasakdashang Sutra
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 199
________________ १७० श्री उपासकदशांग सूत्र उपसंहार (७१) दसण्ह वि पणरसमे संवच्छरे वट्टमाणाणं चिंता। दसण्ह - वि वीसं वासाइं समणोवासयपरियाओ। कठिन शब्दार्थ - समणोवासयपरियाओ - श्रमणोपासक पर्याय। भावार्थ - दसों ही श्रावकों को पन्द्रहवें वर्ष में निवृत्ति धारण करने की इच्छा हुई। दसों ने बीस वर्ष की श्रमणोपासक-पर्याय का पालन किया। एवं खलु जंबू! समणेणं जाव संपत्तेणं सत्तमस्स अंगस्स उवासगदसाणं अयमढे पण्णत्ते। भावार्थ - आर्य सुधर्मास्वामी ने जम्बू स्वामी से कहा - हे जम्बू! मोक्ष प्राप्त श्रमण भगवान् महावीर स्वामी ने सातवें अंग उपासकदशा के दसवें अध्ययन का यह भाव फरमाया है। ___ उवासगदसाणं सत्तमस्स अंगस्स एगो सुयखंधो दस अज्झयणा एक्कसरगा दससु चेव दिवसेसु उद्दिस्सिजंति तओ सुयखंधो समुद्दिस्सिज्जइ अणुण्णविजइ दोसु दिवसेसु अंगं तहेव। ॥ उवासगदसाओ समत्ताओ।। कठिन शब्दार्थ - सुयखंधो - श्रुतस्कंध, एक्कसरगा - एक सरीखा स्वर-पाठ शैली, दिवसेसु - दिवसों में, उहिस्संति - उद्देश किया जाता है, समुद्दिस्सइ - समुद्देश-सूत्र को स्थिर और परिचित करने का उद्देश किया जाता है, अणुण्णविजइ - अनुज्ञा दी जाती है। भावार्थ - सातवें अंग उपासकदशा में एक श्रुतस्कंध तथा दस अध्ययन कहे गए हैं। ये दस अध्ययन एक समान है - एक सरीखा स्वर-पाठ शैली है, गद्यात्मक शैली में ग्रथित हैं। इनका अध्ययन दस दिनों में पूरा होता है, तत्पश्चात् समुद्देश किया जाताहै, अनुज्ञा - सम्मति दी जाती है। दो दिनों में अंग का समुद्देश और अनुमति समझना चाहिये। ॥ उपासकदशांग सूत्र समाप्त॥ Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210