Book Title: Tattvagyan Vivechika Part 02
Author(s): Kalpana Jain
Publisher: A B Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 15
________________ तीनों लोकों को जीत लेनेवाले काम/विषय-वासनारूपी महायोद्धा को जिन्होंने स्वयं आत्मबल से कुमार अवस्था में ही जीत लिया है। जिससे जिनके स्थाई निराकुलतामय शान्तियुक्त पद का राज्य प्रगट हुआ है; वे जिनेन्द्र भगवान महावीरस्वामी मेरे नयनपथगामी हो॥७॥ __ अब, इस आठवें छन्द द्वारा भवरोग-नाशक, वीतरागता-सम्पन्न, हितोपदेशी भगवान महावीरस्वामी को अपने हृदय में विराजमान करने की भावना भाते हैं; जो इसप्रकार है - महा-मोहातंक-प्रशमन-पराकस्मिग्भिषग्। निरापेक्षो बंधुर्विदित-महिमा मंगलकरः॥ शरण्यः साधूनां भव-भय-भृतामुत्तम-गुणो। महावीरस्वामी नयनपथगामी भवतु मे (न:)॥८॥ अब मिले आकस्मिक भिषग् नाशक महारुज मोह के। निरपेक्ष बंधु विदित महिमा जगत मंगल करन ये॥ भवभयसहित साधु जनों को शरण उत्तम गुणी हैं। वे नयन पथ से आ सदा, महावीर स्वामी उर बसें॥८॥ शब्दश: अर्थ : महा मोह-अंतक/आतंक महामोहरूपी रोगको, प्रशमनपर:=शान्त करने में लगे हुए, आकस्मिक अचानक मिले हुए, भिषग्= वैद्य, निरापेक्षः निरपेक्ष/नि:स्वार्थ, बन्धुः=बंधु/इष्टजन, विदित-महिमा =जिनकी महिमा समस्त लोक को विदित/ज्ञात है, मंगलकर:=मंगल करनेवाले, शरण्यः शरणभूत, साधूनां साधुओं के लिए, भवभयभृतां= संसार के भय से भरे हुए/भयभीत, उत्तमगुण: उत्तमगुणवाले, महा...। सरलार्थ : जो महामोहरूपी रोग को शान्त करने में तत्पर आकस्मिक उपलब्ध वैद्य हैं, निरपेक्ष/निस्वार्थ बंधु हैं, जिनकी महिमा समस्त लोक को विदित है; जो मंगलकारक हैं, संसार के भय से भयभीत साधुओं के लिए शरणभूत हैं, उत्तम गुण-सम्पन्न हैं; वे भगवान महावीर-स्वामी मेरे नयनपथगामी हों।।८॥ अब, इस छन्द द्वारा स्तोत्र का नाम, कवि का नाम बताते हुए उसे पढ़ने, सुनने, हृदयंगम करने का फल बताते हैं; जो इसप्रकार है - तत्त्वज्ञान विवेचिका भाग २/१० -

Loading...

Page Navigation
1 ... 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 ... 238