Book Title: Shiksharthi Hindi Shabdakosh Author(s): Hardev Bahri Publisher: Rajpal and Sons View full book textPage 2
________________ यह कोश आधुनिक प्रचलित हिन्दी का है। आज की हिन्दी बड़ी जीवंत और व्यापक भाषा है जिसमें विज्ञान, दर्शन, मनोविज्ञान, भूगोल आदि की नई शब्दावली समाहित हो चुकी है साथ ही हिन्दी में तत्सम, तद्भव, देशी और विदेशी जितने भी शब्दों का प्रयोग होता है, उनका इस कोश में समावेश है। अरबी, फारसी, अंग्रेजी और यूरोपीय भाषाओं के भी जो शब्द हिन्दी में प्रयोग किये जाते हैं, उनकी खोजबीन करके प्रस्तुत कोश में उन्हें भी सम्मिलित किया गया है। ऐसा हिन्दी कोश के इतिहास में पहली बार हुआ है। प्रस्तुत कोश में शब्दों के अर्थ, उनका व्याकरण तथा भाषा-स्रोत भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त शब्द के अर्थ को और स्पष्टता से समझाने के लिए उसके प्रयोग और उससे जुड़े मुहावरे भी उदाहरण स्वरूप दिए गए हैं। परिशिष्ट के रूप में लगभग 4000 ऐसे अंग्रेजी शब्दों की सूची दी गयी है जो आज हिन्दी में प्रचलित हैं। इसके अतिरिक्त उपसर्ग, तथा प्रत्यय, नाप, माप एवं तौल से भी संबंधित अलग-अलग परिशिष्ट दिए हैं। ___ डॉ० हरदेव बाहरी हिन्दी के विश्वविख्यात शब्दकोश विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा संपादित "शिक्षार्थी हिन्दी अंग्रेजी शब्दकोश" अपने ही ढंग का विशिष्ट और अत्यन्त लोकप्रिय कोश है। मूल्य : 125.00 रुपयेPage Navigation
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 ... 954