Book Title: Samaysara
Author(s): Ganeshprasad Varni
Publisher: Ganeshprasad Varni Digambar Jain Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 512
________________ परिशिष्ट ४४१ (१९वीं और २०वीं गाथा के बीच) जीवे व अजीवे वा संपदि समयम्हि जत्थ उवजुत्तो। तत्थेव बंधमोक्खो हवदि समासेण णिहिट्ठो।। अर्थ- आत्मा वर्तमान समय में जिस जीव अथवा अजीव में उपयुक्त होता है- तन्मयीभाव से उन्हें उपादेय मानता है उसी में बन्ध और मोक्ष होता है, ऐसा संक्षेप में कहा गया है। __ भावार्थ- जब शरीरादिक अजीव पदार्थ में तन्मय होकर उन्हें ही उपादेय मानता है, तब बन्ध होता है और जब जीव-शुद्ध आत्मस्वरूप में तन्मय होकर उसे ही. उपादेय मानता है तब मोक्ष होता है। जं कुणदि भावमादा कत्ता सो होदि तस्स भावस्स। णिच्छयदो ववहारा पोग्गलकम्माण कत्तारं ।। अर्थ- आत्मा निश्चयनय से जिस भाव को करता है वह उसी भाव का कर्ता होता है और व्यवहार से पुद्गलकर्मों का कर्ता है। भावार्थ- शुद्ध निश्चयनय से आत्मा अपने ज्ञानादिभावों का कर्ता है, अशुद्धनिश्चयनय से रागादिक अशुद्धभावों का कर्ता है और अनुपचरित-असद्भूतव्यवहारनय से पुद्गलरूप द्रव्यकर्मादिक का कर्ता है। (७५ और ७६वीं गाथा के बीच) कत्ता आदा भणिदो ण य कत्ता केण सो उवाएण। धम्मादि परिणामे जो जाणदि सो हवदि णाणी।। अर्थ- आत्मा कर्ता कहा गया है और कर्ता नहीं कहा गया है सो किस उपाय से? इसे जो जानता है तथा धर्म-अधर्म रूप परिणामों को जो जानता है वह ज्ञानी है। भावार्थ- निश्चयनय से आत्मा कर्ता नहीं है और व्यवहारनय से कर्ता है, ऐसा जो जानता है वह ज्ञानी है। इसी तरह जो पुण्य-पापरूप परिणामों को समझता है वह ज्ञानी है। (८६ और ८७वीं गाथा के बीच) पुग्गलकम्मणिमित्तं जह आदा कुणदि अप्पणो भावं। पुग्गलकम्मणिमित्तं तह वेददि अप्पणो भावं।। For Personal & Private Use Only Jain Education International www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542