Book Title: Samadhi Maran Aur Mrutyu Mahotsav Author(s): Surchand Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia View full book textPage 7
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir ४ ] दिगम्बर जैन । देखो तन सम और कृतघ्नी, नाहिं सु या जगमाहीं । मृत्युसमय में ये ही परिजन, सब ही हैं दुखदाई ॥ १४ ॥ यह सब मोह बढ़ावनहारे, जियको दुर्गतिदाता । इनसे ममत निवारो जियरा, जो चाहो सुख साता ॥ मृत्यु कल्पद्रुम पाय सयाने, माँगो इच्छा जेती । समता धरकर मृत्यु करौ तौ पात्रो संपति तेती ॥ १५ ॥ चौ आराधन सहित प्राण तज, तौ ये पदवी पावो । हरि प्रतिहरि चक्री तीर्थेश्वर, स्वर्ग मुकतिमें जावो ॥ मृत्यु कल्पद्रुम सम नहिं दाता, तीनों लोक मँझारे । ताक पाय कलेश करो मत, जन्म जवाहर हारे ॥ १६ ॥ इस तनमें क्या राचे जियरा, दिन दिन जीरन हो है । तेज कांति बल नित्य घटत है, या सम अथिर सु को है ।। पाँचों इंद्री शिथल भई अब, स्वास शुद्ध नहिं आवै । तापर भी ममता नहिं छोड़े, समता उर नहिं लावै ॥ १७ ॥ मृत्युराज उपकारी जियको, तनसे तोहि छुड़ावै । नातर या तनं बंदीगृहमें, परयो परयो बिललावै ॥ पुदगलके परमाणू मिलके, पिंडरूप तन भासी । यही मूरती मैं अमूरती, ज्ञानजोति गुणखासी ॥ १८ ॥ रोग शोक आदिक जो वेदन, ते सब पुद्गललारे । मैं तो चेतन व्याधि विना नित, हैं सो भाव हमारे || For Private and Personal Use OnlyPage Navigation
1 ... 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37