Book Title: Jinendra Vandana evam Barah Bhavana
Author(s): Hukamchand Bharilla
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur

View full book text
Previous | Next

Page 28
________________ ६. अशुचिभावना जिस देह को निज जानकर नित रम रहा जिस देह में। जिस देह को निज मानकर रच पच रहा जिस देह में ॥ जिस देह में अनुराग है एकत्व है जिस देह में। क्षण एक भी सोचा कभी क्या क्या भरा उस देह में॥ क्या - क्या भरा उस देह में अनुराग है जिस देह में। उस देह का क्या रूप है आतम रहे जिस देह में ॥ मलिन मल पल रुधिर कीकस वसा का आवास है । जड़रूप है तन किन्तु इसमें चेतना का वास है ॥ ( २७ )

Loading...

Page Navigation
1 ... 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50