Book Title: Chikitsa Chandrodaya Part 05
Author(s): Haridas
Publisher: Haridas

View full book text
Previous | Next

Page 643
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir ६१२ चिकित्सा-चन्द्रोदय। देखकर मनमें समझते हैं कि, रोगीको आराम है; लेकिन यह बात उल्टी है। क्षयमें पेशाब सफ़ेद होना मरण-चिह्न है। ___ प्र०-अच्छा, क्षय-रोगीकी जीभ कैसी होती है ? .. उ० - क्षय-रोगीकी जीभ शुरूमें सफ़ेद रहती है, लेकिन दिन बीतनेपर वह लाल-लाल दिखाई पड़ती है। ज्यों-ज्यों रोगीका मरणकाल निकट आता जाता है, उसकी जीभ अनेक तरहके रंगोंकी दिखाई देने लगती है। कभी किसी रंगकी होती है और कभी किसी रंग की। - प्र०-क्षय-रोगीके शरीरके किन-किन अंगोंमें वेदना होता है ? ___ उ०-क्षय-रोगीकी छातीमें भयङ्कर वेदना होती है । तीर-से छिदते हैं। उसकी पीठ और पसलियोंमें भी वेदना होती है। इसी तरह कभी कन्धे, कभी पीठ और कभी छाती या पसवाड़ोंमें पीड़ा होती है । अगर एक तरफके फेफड़ेमें रोग होता है, तो पीड़ा एक तरफ होती है । अगर दोनों तरफके फेफड़ों में रोग होता है, तो दोनों तरफ वेदना होती है । खाँसने, साँस लेने और दर्दकी जगहपर हाथ लगाने या दबानेसे बड़ी तकलीफ होती है। । प्र०--क्या क्षय-रोगीके शरीरकी तपत या गरमी कभी कम होती है ? उ०-यद्यपि क्षय-रोगीको पसीने दिन-रातमें कई बार और बहुत आते हैं-रातके समय तो खास तौरसे बहुत पसीने आते हैं, पर इन पसीनोंसे उसकी तपत या शरीरकी गरमी कम नहीं होती। उसका बदन तो पसीनों-पर-पसीने आनेपर भी तपता ही रहता है। अगर ईश्वरकी कृपासे वह आराम ही हो जाता है, तब उसकी तपत कम होती है। प्र०-क्षय-रोगीके मल-त्याग और भूखकी क्या हालत होती है ? उ०—इस रोगीको बहुधा भूख नहीं लगती, क्योंकि आमाशय अपना काम (Function ) बन्द कर देता है। लिवर और तिल्ली For Private and Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674 675 676 677 678 679 680 681 682 683 684 685 686 687 688 689 690 691 692 693 694 695 696 697 698 699 700 701 702 703 704 705 706 707 708 709 710 711 712 713 714 715 716 717 718 719 720