Book Title: Yogkalpalata
Author(s): Girish Parmanand Kapadia
Publisher: Shrutbhuvan Sansodhan Kendra

View full book text
Previous | Next

Page 61
________________ ४८ योगकल्पलता कठिन से कठिन कार्य भी सुलभता से देवों की कृपा से सिद्ध होते हैं यह नमस्कार का ही फल है।।११।। सर्वदेशविदेशेषु विद्वजनसमागमात्। सर्वदर्शनपाण्डित्यं नमस्कारस्य सत्फलम्।।१२।। कहीं भी देश विदेश में विद्वानों के समागम से सर्वदर्शनों में पाण्डित्य होना यह नमस्कार महामन्त्र का फल है।।१२।। सदा वादविवादेषु प्रतिवादिपराजयः। सर्वोच्चराजसन्मानो नमस्कारस्य सत्फलम्।।१३।। हमेशा वादविवाद में प्रतिवादी का पराजित होना, राजा के द्वारा सर्वोच्च सम्मान की प्राप्ति नमस्कार मन्त्र का फल है।।१३।। विद्यावृद्धैः सदा मान्यं पराकोटिसमाश्रितम्। वक्तृत्वं च कवित्वं च नमस्कारस्य सत्फलम्।।१४।। विद्यावृद्धों (उच्चकोटि के विद्वानों) के द्वारा मान्य श्रेष्ठ कोटि के वक्तृत्व एवं कवित्व की प्राप्ति नमस्कार मन्त्र का फल है।।१४।। कौशलं ग्रन्थनिर्माणे वाक्चातुर्यं तथाऽद्भुतम्। धर्मोपदेशसाफल्यं नमस्कारस्य सत्फलम्।।१५।। ग्रन्थ निर्माण में कुशलता, अद्भुत वाक्पटुता, धर्मोपदेश में सफलता ये सब नमस्कार महामन्त्र के फल हैं।।१५।।। महाप्रज्ञा विवेकश्च श्रुतं शीलं धियो गुणाः। श्रेयोमार्गे प्रवृत्तिर्वै नमस्कारस्य सत्फलम्।।१६।। बहुत गहरा ज्ञान, विवेक, शास्त्र का अभ्यास (बुद्धि के गुण), सदाचार, मोक्षमार्ग में प्रवृत्ति ये सभी गुण नमस्कार का ही फल है।।१६।। पाटवं सर्वशास्त्रेषु रहस्यार्थप्रकाशकम्। आत्मतत्त्वावबोधश्च नमस्कारस्य सत्फलम्।।१७।।

Loading...

Page Navigation
1 ... 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145