Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 68
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 13. जिन स्त्रियों के दांत बहुत छोटे-छोटे हों, वे दुखी रहती हैं। 14. जिनके नीचे जबड़े में अधिक दांत हों उनको मां का सुख नहीं मिलता। 15. भयंकर तथा टेढ़े-मेढ़े दांत वाली स्त्री विधवा होती है। 16. सफेद मसूढ़े वाली स्त्री कुटिल होती है। 17. मोटे और डरावने दांत वाली स्त्री कष्ट भोगने वाली होती है। 18. यदि दांत अलग-अलग हों और बीच में दूरी हो, तो वह दुराचारिणी होती 19. यदि दांत ऊपर आए हुए हों, तो वह चतुर, स्वार्थी तथा पति को उंगली पर नचाने वाली होती है। 20. जिनके मसूढ़े काले हों, वे चोर होती हैं। कान शास्त्रानुसार कान सुडौल, बड़ा एवं रोमयुक्त होना शुभ माना गया है तथा छोटे कान, टेढ़े कान वाले व्यक्ति अविश्वासी एवं निम्न श्रेणी के कहे गये हैं। 1. यदि कान उभरे हुए हों तथा कान की नोक सुडौल तथा बड़ी हो, तो वह सौभाग्यशाली होता है। 2. यदि कान जन्म से ही लम्बे हों, तो वह सुखी व्यक्ति होता है। 3. जिसके कान मोटे हों, वह कोमल स्वभाव का होता है। 4. जिसके कान छोटे-छोटे हों, वह बुद्धिमान होता है। 5. शंख के समान कान वाला व्यक्ति मिलिट्री में ऊंचे पद पर पहुंचता है। 6. चपटे कानों वाला व्यक्ति भोगी होता है। 7. बड़े-बड़े रोम युक्त कान दीर्घायु को स्पष्ट करते हैं। 8. बहुत मोटे कान नेतृत्व करने वाले के सूचक होते हैं। 68

Loading...

Page Navigation
1 ... 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88