Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 85
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 63. लम्बी तथा चपटी कमर संकट देने वाली होती है। 64. रोमयुक्त कमर वाली स्त्री विधवा होती है। 65. जिस स्त्री के नितम्ब चौड़े हों, वह भोगी तथा कामी होती है। 66. यदि नितम्ब गोल, कोमल तथा मांसल हों, वह शुभ कहा जाता है। 67. जिस स्त्री की नाभि गहरी तथा रेखाओं से युक्त हो, वह सम्पत्ति देने वाली होती है। 68. जिसकी नाभि ऊंची तथा मध्य भाग स्पष्ट दिखता हो, ऐसी स्त्री अशुभकारिणी होती है। 69. जिस स्त्री की पसलियां कोमल और मांसलयुक्त होती हैं, वह सुख पाने वाली मानी जाती है। 70. जिस स्त्री की पसलियों पर बाल हों, वह बुरे स्वभाव वाली होती है। 71. जिस स्त्री का पेट छोटा तथा कोमल त्वचा वाला हो, वह श्रेष्ठ होती है। 72. घड़े के समान पेट वाली स्त्री दरिद्री होती है। 73. यदि पेट बहुत चौड़ा हो, तो दुर्भाग्यशली होती है। 74. लम्बे पेट वाली स्त्री ससुर या जेठ का नाश करती है। 75. जिसके पेट पर तीन बल या तीन रेखाएं पड़ती हों, वह भाग्यवान होती है। 76. जिसके बाल सीधे और पतले हों, वह सुख उठाने वाली होती है। 77. जिसके बाल की पंक्ति टेढ़ी-मेढ़ी हो, वह विधवा होती है। 78. जिसका सीना बिना रोम का हो, वह अपने पति की प्रिय होती है। 79. जिसका सीना विस्तृत हो, वह स्त्री निर्दयी होती है। 80. छत्तीस अंगुल चौड़ा सीना शुभ माना गया है। अर्थात् स्त्री का सीना छत्तीस 85

Loading...

Page Navigation
1 ... 83 84 85 86 87 88