Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 84
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र होती है। 48. यदि पैर की उंगलियां के बीच में दूरी हो, तो वह दरिद्री होती है। 49. जिस स्त्री के मार्ग में चलते समय धूल उड़ती हो, वह व्यभिचारिणी व बदनाम होती है। 50. चलते समय जिस स्त्री की सबसे छोटी उंगली भूमि का स्पर्श न करती हो, वह निश्चय ही पर-पुरुष से रत रहती है। 51. जिस स्त्री की दो उंगलियां पृथ्वी को स्पर्श नहीं करतीं, वह पति को धोखा देती है। 52. यदि पैर का ऊपर का हिस्सा चिकना, कोमल और मांसल होता है, वह सौभाग्यशाली होती है। 53. यदि स्त्री के टखने गोलाकार हों, तो शुभ होते हैं। 54. यदि ये टखने नीचे की ओर ढीले हों, तो दुर्भाग्यसूचक होते हैं। 55. जिस स्त्री की एड़ी चौड़ी हो, वह दुर्भाग्यशाली होती है। 56. जिस स्त्री की जंघाएं रोमहीन, चिकनी तथा गोल हों, वह राज्य–लक्ष्मी के समान होती है। 57. जिस स्त्री के दोनों घुटने गोल और मांस-युक्त हों, वह धनवान होती हैं। 58. जिस स्त्री की पिंडलियां हाथी की सूंड के समान हों, वे श्रेष्ठ होती हैं। 59. बड़े-बड़े रोम वाली पिंडली जिस स्त्री के हों वह शीघ्र ही विधवा होती हैं। 60. यदि स्त्री के कंधे झुके हुए न हो तो शुभ है। 61. जिनकी पिंडलियों का चर्म कठोर हो, वे धनहीन होती हैं। 62. जिस स्त्री की कमर चौबीस अंगुल की हो, वह श्रेष्ठ होती है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 82 83 84 85 86 87 88