Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 73
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 17. मोटी गर्दन वाली स्त्री विधवा होती है। 18. जिसके गले में नाड़ियां दिखाई देती हों, वे दरिद्री होती हैं। 19. जिस स्त्री की गर्दन बहुत अधिक लम्बी हो, वह कुल का नाश करने वाली मानी जाती है। 20. जिसकी गर्दन सुन्दर, सुडौल चार अंगुल वाली हो, वह स्त्री श्रेष्ठ होती है। चिंबुक (ठोढ़ी) 1. यदि चिंबुक गोल या मांस से भरी हो, तो वह धनवान होता है। 2. लम्बी, पतली और दुबली चिंबुक दरिद्रता की सूचक होती है। 3. यदि जबड़े गोल हों, तो शुभ कहे जाते हैं। 4. यदि ठोढ़ी का अग्रभाग सुन्दर और कोमल हो तो शुभ है। 5. यदि ठोढ़ी के आगे के भाग में ललाई दिखाई दे तो अशुभ होता है। 6. यदि स्त्री की चिंबुक दो उंगली की, मांसल तथा सुन्दर हो, तो वह सौभाग्यशाली स्त्री होती है। 7. राम युक्त चिम्बुक रखने वाली स्त्री दुराचारिणी होती है। कपोल 1. यदि फूले हुए गाल हों, तो वह व्यक्ति सुखी होता है। 2. मांसल युक्त कपोल भोगी होने की सूचना देते हैं। 3. जिनके गाल सिंह के समान उभरे हुए हों, वे राजा होते हैं। 4. मांस रहित पिचके हुए गाल दुख भोगी होते हैं। 5. फूले गाल वाला व्यक्ति मंत्री होता है। 73

Loading...

Page Navigation
1 ... 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88