Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 81
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 3. जिसकी ध्वनि मोर के समान हो, उसका धनी पुरुष से विवाह होता है। 4. फटी सी आवाज रखने वाली स्त्री दुखी होती है। 5. घरघराहट सी आवाज वाली स्त्री दुखी होती है। विशेष तथ्य (स्त्रियों के लिए) 1. लम्बी और काली पुतली लिए हुए जिस स्त्री की आंख हो, वह श्रेष्ठ होती है। 2. छोटे-छोटे और काले बालों वाली पलकें जिस स्त्री के हों, वह स्त्री सौभाग्यशाली होती है। 3. हरिण के समान नैन वाली स्त्री शुभ लक्षण वाली मानी गई है। 4. गोल या बिल्ली की तरह आंख रखने स्त्री कुटिल होती है। 5. जिस स्त्री की दोनों आंखें पीली होती हैं, वह कामातुर होती है। 6. जिस स्त्री के दोनों नेत्र लालिमा लिए हों, वह पर-पुरुष के साथ विचरण की इच्छा वाली होती है। 7.जिस स्त्री के नेत्र जल से भरे हुए होते हैं, वे शुभ कहलाते हैं। 8. जो स्त्री देखते समय आंख फाड़ती हो, वह कुटिल स्वभाव की होती है। 9. पुरुष के समान आंख वाली या धंसे हुए नेत्र वाली स्त्री चंचल होती है। 10. जो स्त्री बात करते समय बाई आंख दबाती है, वह व्यभिचारिणी होती है। 11. जो बात करते समय दाहिनी आंख दबाती हो, वह कम सन्तान वाली होती है। 12. कमाणीदार भौंहे रखने वाली स्त्री शुभ मानी गई है। 13. खुरदरे बालों वाली भौहें अशुभ होती हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88