Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 71
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 1. यदि चार अंगुल लम्बी नाक हो, तो वे दीर्घायु होते हैं। 2. जिनकी नाक उभरी हुई हो, वे सदाचारी होते हैं। 3. हाथी के समान नाक वाला व्यक्ति भोगी होता है। 4. तोते के समान नाक रखने वाला व्यक्ति सुखी होता है। 5. जिसकी नाक सीधी हो, वह सौभाग्यशाली होता है। 6. जिनके नथुने छोटे हों, वे भाग्यवान पुरुष होते हैं। 7. जिसके नाक का आगे का हिस्सा ढेढ़ा हो, वह आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न होता है। 8. नुकीली नाक वाला राजा होता है। 9. छोटी नाक वाला धर्मात्मा होता है। 10. जिसकी नाक का आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है। 11. चपटी नाक वाला व्यक्ति सरल स्वभाव वाला होता है। 12. कटी हुई नाक वाला व्यक्ति पापी होता है। 13. दाई ओर झुकी हुई नाक कमजोरी का चिन्ह है। 14. बड़े नथुने श्रेष्ठ कहलाते हैं। 15. स्त्रियों में यदि नाक छोटी हो, तो वह मजदूर स्वभाव वाली होती है। 16. चपटी और लम्बी नाक वाली स्त्री विधवा होती है। 17. यदि नाक के आगे का हिस्सा लम्बाई लिए हुए हो, तो वह रानी के समान सुख भोगती है। 18. यदि नाक के आगे की नोंक पर काला तिल या मस्सा हो, तो वह दुराचारिणी होती है। 19. अत्यधिक लम्बी नाक वाली स्त्री सुखहीन होती है। 20. सुडौल और समान छिद्र वाली नाक श्रेष्ठता की सूचक है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88