Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 75
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र जीभ 1. जिस पुरुष की जीभ लाल, पतली और नरम हो, वह ज्ञानवान, चतुर तथा ईश्वर भक्त होता है। 2. जिसका आगे का भाग नुकीला हो तथा लालिमा लिए हुए जीभ हो, वह पूर्ण वैभव सुख प्राप्त करता है। 3. जिसकी जीभ सफेदी लिए हुए हो, वे दिल के बुरे होते हैं। 4. काली या नीली जीभ वाले व्यक्ति निर्धन होते हैं। 5. मोटी और एक समान चौड़ी अथवा पीले रंग की जीभ हो, तो वह व्यक्ति मूर्ख होता है। 6. जिस पुरुष की जीभ नाक को छूती हो, वह उच्च कोटि का साधक या योगी होता है। 7. लम्बी जीभ वाला व्यक्ति स्पष्टवादी होता है। 8. चौड़ी जीभ वाला व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खर्च करने वाला होता है। 9. जिन स्त्रियों की जीभ कोमल, लाल तथा पतली होती है, वे सौभाग्यशाली होती हैं। 10. जिन स्त्रियों की जीभ संकीर्ण होती है, वे अशुभ कहलाती हैं। 11. जिस स्त्री की जीभ मोटी हो, वह पूर्णायु नहीं प्राप्त करती। 12. लाल रंग की जीभ रखने वाली स्त्री श्रेष्ठ पति से शादी करती है। 13. काली जीभ वाली स्त्री झगड़ालू होती है। 14. बहुत अधिक चौड़ी जीभ वाली स्त्री निरन्तर दुख उठाने वाली होती है। 75

Loading...

Page Navigation
1 ... 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88