Book Title: Saral Samudrik Shastra
Author(s): Arunkumar Bansal
Publisher: Akhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 67
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र अध्याय- 7 7. Parts of the Body दांत सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार 32 दांत वाले व्यक्ति उत्तम, 30 दांत वाले मध्यम, 28 दांत वाले अधम माने जाते हैं। अगर दांतों में समानता न होकर स्थान से पतित हों तो उसके अनुसार भिन्न-भिन्न फल होता है। 1. जिस व्यक्ति के दांत सीधी रेखा में समान रूप से उठे हुए और चिकने हों, तो वह व्यक्ति धनवान होता है। 2. लम्बे दांत वाले व्यक्ति धनी होते हैं। 3. अन्दर की तरफ झुके हुए दांत वाले व्यक्ति दरिद्री होते हैं। 4. काले ऊबड़-खाबड़ दांत वाले व्यक्ति परेशानी उठाते हैं। 5. बत्तीस दांत वाले व्यक्ति भाग्यवान होते हैं। 6. तीस दांत वाले धन के अभाव में चिन्तित रहते हैं। 7. इकत्तीस दांत वाले भोगी होते हैं। 8. इससे कम दांत वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्री रहते हैं। 9. जिनके दांत धीरे-धीरे उखड़ते हैं, वे दीर्घ जीवी होते हैं। 10. जिस व्यक्ति के दांत एक दूसरे से अलग-अलग हों, वह व्यक्ति दूसरों के धन पर मौज करता है। 11. जिन स्त्रियों के दांत नोकदार, एक सीध में, सफेद और आपस में मिले हुए हों, वे स्त्रियां सौभाग्यशाली होती हैं। 12. जिन स्त्रियों के ऊपर तथा नीचे सोलह-सोलह दांत हों तथा गौ दूध के समान श्वते रंग के हों, वे पति की अत्यन्त प्रिय होती हैं। 67

Loading...

Page Navigation
1 ... 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88