Book Title: Jain Siddhanta Bol Sangraha Part 02
Author(s): Bhairodan Sethiya
Publisher: Jain Parmarthik Sanstha Bikaner

View full book text
Previous | Next

Page 454
________________ श्री जैन सिद्धान्त बोल संग्रह 421 द्रव्याथिक के तीन और पर्यायार्थिक के चार भेद मानते हैं। द्रव्यार्थिक नय के 10 भेद इस प्रकार हैं(१) नित्यद्रव्यार्थिक- जो सबद्रव्यों को नित्यरूप से स्वीकार करता है। (2) एकद्रव्यार्थिक- जो अगुरुलघु और क्षेत्र की अपेक्षा न करके एक मूल गुण को ही इकट्ठा ग्रहण करे। (3) सद्व्यार्थिक-जो 'ज्ञानादि गुण से सब जीव समान हैं। इससे सब को एक ही जीव कहता हुआ स्वद्रव्यादि को ग्रहण करे। जैसे 'सल्लक्षणं द्रव्यम्। (4) वक्तव्यद्रव्यार्थिक- जो द्रव्य से कहने योग्य गुण को ही ग्रहण करे। (5) अशुद्ध द्रव्यार्थिक- जो आत्मा को अज्ञानी कहे। (6) अन्वयद्व्यार्थिक-जो सब द्रव्यों को गुण और पर्याय से युक्त माने। (७)परमद्रव्यार्थिक-जो सब द्रव्यों की मूल सत्ता एक है,ऐसा कहे। (8) शुद्धद्रव्यार्थिक- जो प्रत्येक जीव के आठ रुचक प्रदेशों को शुद्ध निर्मल कहे / जैसे- संसारी जीव को सिद्ध समान बताना। (E) सत्ताद्रव्यार्थिक- जो जीव के असंख्यात प्रदेशों को एक समान माने। (10) परमभावग्राहक द्रव्यार्थिक- जो इस प्रकार माने कि गुण और गुणी एक द्रव्य हैं, आत्मा ज्ञान रूप है। .. पर्यायार्थिक नय के छः भेद- . (1) द्रव्य के पर्याय को ग्रहण करने वाला, भव्यत्व, सिद्धत्व वगैरह द्रव्य के पर्याय हैं। (2) द्रव्य के व्यञ्जन पर्याय को मानने वाला। जैसे- द्रव्य के प्रदेश, परिमाण वगैरह व्यञ्जन पर्याय कहे जाते हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483