Book Title: Hindi Granthavali
Author(s): Dhirajlal Tokarshi Shah, Bhajamishankar Dikshit
Publisher: Jyoti Karayalay

View full book text
Previous | Next

Page 12
________________ श्री ऋषभदेव शुभ-विवाह से, सर्वत्र जय-जयकार होने लगा। सब लोग, आनन्द के साथ अपना समय व्यतीत करने लगे। कुछ दिनों के बाद, सुमंगला के उदर से एक पुत्र तथा एक कन्या-रत्न ने जन्म लिया। इनके नाम हुए भरत तथा ब्राह्मी । इसी प्रकार सुनन्दा के भी एक पुत्र तथा एक पुत्री का जोड़ा हुआ, जिनके नाम हुए बाहुबली तथा सुन्दरी । सुमंगला के और भी अनेक पुत्र हुए। अब तो, अमृत के समान फल भी कम हो गये और अमृत के समान मीठे-पानी भी न रहे। मनुष्य-समाज, पत्ते, फल-फूल तथा जंगल में उगे हुए अनाज खाकर दिन काटने लगा । किन्तु, यह अनाज हजम नहीं होता था। भूख लगने पर लोग अनाज खा तो लेते थे, किन्तु हजम न होने पर अन्त में दुःखी होते थे। इस कष्ट से दुःखी होकर, सब श्री ऋषभदेव के पास आये और उनसे बोले" श्रीमान् ! कोई उपाय बतलाइये, हम लोगों को खाया हुआ अनाज हजम नहीं होता।" श्री ऋषभदेव ने कहा-अनाज को हाथ से

Loading...

Page Navigation
1 ... 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 ... 398