Book Title: Tirthankar 1978 11 12
Author(s): Nemichand Jain
Publisher: Hira Bhaiyya Prakashan Indore

View full book text
Previous | Next

Page 251
________________ वर्षों व्यापी युद्ध मगध के साथ चलाना चाहता है, जिसे वैशाली के शासक चला रहे हैं ? मैं फिर पूछता हूँ वैशाली के यहाँ उपस्थित जनगण से- -- क्या वह युद्ध चाहता है ? - 'नहीं, नहीं, नहीं ! हम युद्ध नहीं चाहते । यह युद्ध राजाओं का है, प्रभुवर्गों का है, प्रजाओं का नहीं । प्रजाएँ कभी युद्ध नहीं चाह सकतीं।' यह युद्ध बन्द हो, बन्द हो, तत्काल बन्द हो ! ' श्री भगवान ऊर्जस्वल हो आये : 'जनगण के प्रचण्ड प्रतिवाद को सुना आपने, महाराज ? जिसमें प्रजा की इच्छा सर्वोपरि न हो, वह गणतंत्र कैसा ? वह तो अधिनायकतंत्र है। इसमें और अन्य साम्राजी तंत्रों में क्या अन्तर है ? यह गणतंत्र नहीं, निपट नग्न राजतंत्र है | इसे साक्षात् करें, राजन, इससे पलायन न करें । प्रत्यक्ष देखें, गणेश्वर, कि यहां शासक और शासित के बीच परस्पर उत्तरदायित्व नहीं है । जो राज, समाज और व्यवस्था जन-जन के प्रति उत्तरदायी नहीं, वह व्यवस्था प्रातांत्रिक नहीं, सत्तातांत्रिक है । वैशालीनाथ चेटक देखें, उनकी वैशाली कहाँ है ? कहाँ है उसका अस्तित्व ? यदि जनगण वैशाली नहीं, तो जिसे आप और आपके सामन्त राज हमारी वैशाली कहते हैं, वह निरी मरीचिका है। वह प्रजातंत्र नहीं, प्रजा का निपट प्रेत है । इस प्रेतराज्य की रक्षा आप कब तक कर सकेंगे, महाराज ? धोखे के पुतले को कब तक खड़ा रक्खेंगे ?' श्री भगवान चुप हो गये। कुछ देर गहन चुप्पी व्याप रही । उस अथाह मौन को भंग करते हुए चेटकराज जाने किस असम्प्रज्ञात समाधि में से वोले : 'मैं निर्गत हुआ, मैं उद्गत हुआ, भगवन् ! मैं सत्य को सम्यक् देख रहा हूँ, सम्यक् जान रहा हूँ, सो सम्यक् हो रहा हूँ । देख रहा हूँ प्रत्यक्ष, महावीर के बिना वैशाली का अस्तित्व नहीं । महावीर के शब्द पर से ही विदेहों की सच्ची वैशाली पुनरुत्थान कर सकती है। आज से वैशाली के गणनाथ महावीर हैं, मैं नहीं । मैं समर्पित हूँ भगवन्, मैं प्रभु के उत्संग में उबुद्ध हूँ, त्रिलोकीनाथ ! 1 और चेटकराज महावीर की चेतना में तदाकार हो कर समाधिस्थ हो गये । अष्टकुलीन राजन्य और सामन्त निर्जीव, निराधार माटी के ढेर हो रहे । हताहत महानायक सिंहभद्र ने साहस बटोर कर पूछा : 'वैशाली का भविष्य क्या है, भन्ते त्रिलोकीनाथ ?' 'वैशाली का भविष्य है, केवल महावीर ! और सब कुहेलिका है, मरीचिका है ।' 'तब तो वैशाली की अन्तिम विजय निश्चित है, भगवन् ।' तीर्थंकर : अप्रैल ७९ / २७ Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288