Book Title: Tirthankar 1978 11 12
Author(s): Nemichand Jain
Publisher: Hira Bhaiyya Prakashan Indore

View full book text
Previous | Next

Page 247
________________ वृषभ अवतरित होगा । और वह सारी पृथ्वी पर संचरित हो कर इस धरित्री को प्राणिमात्र की कामधेनु बना देगा। और नहीं तो प्रलय की सहस्रचण्डी बन कर तुम वैशाली के तोरण पर ताण्डव करोगी । सत्यानाश सत्यानाश, सत्य - प्रकाश सत्यप्रकाश ! तथास्तु प्रियाम्बा रोहिणी देवी । जयवन्तो, जयवन्तो, त्रिकाल में जयवन्त होओ।' इस कुलिश- कोमला वाणी से पृथ्वी के धारक कुलाचल पर्वतों की चूलें थरी उठीं । देव, दनुज, मनुज के सारे दर्प और अहंकार धूल में लौटते दिखायी पड़े । भगवती ने प्रलय के नाशोन्मत्त समुद्र की तरंग चूड़ा पर से मनुष्य की जाति को उद्बोधन दिया था । भयभीत, संत्रस्त मानवों ने इस भूकम्प में आश्वासन और आधार पाने के लिए श्री भगवान की ओर निहारा ' और सहसा ही भगवान अपने रक्त - कमलासन से उठ कर गन्धकुटी के पश्चिमी सोपानों पर ओझल होते दिखायी पड़े। सहस्रों घुटती आहों की मुक चीत्कार ने वातावरण को संत्रस्त कर दिया । श्री भगवान हमें पीट देकर चले गये ! सवेरे की धर्म-पर्षदा में वैशाली के गणपति चेटकराज आँख मींच कर जबरदस्ती सामायिक में लीन रहे । फिर भी उनकी आँख आत्म पर नहीं, बाहर के आवर्तनों पर लगी थी । वे सब देख और सुन रहे थे। श्री भगवान और भगवती चन्दनबाला के पुण्य - प्रकोप से उनकी तहें हिल उठी थीं । अपराह्न की धर्म - पर्षदा में श्री भगवान का मौन अन्तहीन होता दिखायी पड़ा । ओंकार ध्वनि भी गुप्त और लुप्त हो रही । वृद्ध और जर्जर गणपति चेटके - श्वर का आसन डोल रहा है । उनका अंग-अंग थरथरा रहा है। उन्हें पल को भी चैन नहीं । श्री भगवान अपलक उन्हें अपने नासाग्र पर निहारते रहे । एकाएक सुनायी पड़ा : 'गणनाथ चेटकराज, सामायिक जबरदस्ती नहीं, वह सहज मस्ती है, स्वरूपस्थिति है । वह प्रयास नहीं, अनायास आत्म-सहवास है । सामायिक करने से नहीं होता । भगवान आत्मा जब प्रकट हो कर स्वयं अपने ऊपर प्रसन्नोदय होते हैं, तब वह आपोआप होता है । सम होने पर ही सामायिक हो सकता है । जहाँ इतना विषम है, वहाँ सम कहाँ ? जहाँ स्वामित्व है, वहाँ समत्व कैसे प्रकट हो ? और सम नहीं, तो सामायिक कैसे प्रकट हो ?” चेटकराज के भारी और डूबे गले से आवाज़ फूटी : 'मगधेश्वर श्रेणिक से अधिक विषम और कुटिल और कौन हो सकता है ? उसे वीतराग अर्हन्त ने समत्व के सिंहासन पर चढ़ा दिया । उसे भावी तीर्थंकर की Jain Education International For Personal & Private Use Only तीर्थंकर : अप्रैल ७९ / २३ www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288