Book Title: Subodh Jain Pathmala Part 01
Author(s): Parasmuni
Publisher: Sthanakvasi Jain Shikshan Shivir Samiti Jodhpur

View full book text
Previous | Next

Page 289
________________ कथा-विभाग-८ श्री सुबाहु-कुमार (मुनि) [२६३ अहोदान १ सुमुख गृहस्थ मुनिराज को अपने घर गोचरी पधारे हुए देखकर बहुत ही हर्षित हुआ। २. वह आसन छोडकर नीचे उतरा। ३ पगरखी छोडी। ४ मुंह पर उत्तरासग लगाया और ५ मुनिराज का स्वागत करने के लिए सात-पाठ पैर (कुछ पैर) सामने गया। ६ तीन बार प्रदक्षिणा करके वदन-नमस्कार किया। ७ फिर अपने रसोईघर मे वहुमान सहित ले गया और ८ अपने हाथो से अपने घर मे जो मुनियो के योग्य निर्दोष भोजन के उत्तम से उत्तम पदार्थ थे, वे मुनिराज को बहुत मात्रा मे बहराये (दान मे दिये)। सुमुख को १ दान देने के पहले 'मैं मुनिराज को दान दंगा'-~-इस विचार से वहुत प्रसन्नता थी। २ दान देते हुए 'मुनिराज को दान दे रहा हूँ'-इस विचार से भी वहुत प्रसन्नता थी तथा ३ दान देने के पश्चात् 'मुनिराज को दान दिया'इस विचार से भी बहुत प्रसन्नता थी। दान का फल सुवाह ने १ निर्दोष दान दिया था, २ शुद्ध भाव से दिया था तथा ३ महातपस्वी जैसे शुद्ध पात्र को दान दिया था। इस प्रकार १ दान, २ दाता और ३ पात्र तीनो उत्तम थे और दान के समय सुबाहु के १ मन २ वचन और ३. काया ये तीनो भी शुद्ध थे। इस कारण सुबाहु ने सम्यक्त्व प्राप्त की व ससार घटाया (मोक्ष को निकट बनाया)। मुमुख के इस दान से प्रसन्न होकर देवताओ ने ये पाँच दिव्य बाते प्रकट की-१ सुवर्ण (सोना) बरसाया । २ पाँचो रग

Loading...

Page Navigation
1 ... 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311