Book Title: Sankshipta Jain Itihas Part 01 Khand 02
Author(s): Kamtaprasad Jain
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia

View full book text
Previous | Next

Page 147
________________ गुजरातमें जैनधर्म व वे० ग्रथोत्पत्ति। [१२५ कई जैन मंदिर बनवाये थे। चम्पानेर नामक नगरकी नींव भी उन्होंने डाली थी। चावडोंके बाद गुजरातमे सोलंकियोंका राज्याधिकार सन् ९६४ से १२४२ ई० तक रहा था। सोलंकी राजा जैनधर्मानुयायी थे । अंतिम चावडा गजा भूभत था। उसकी वहिनका विवाह चालुक्य अथवा सोलंकी राजा महाराजाधिराज राजीसे हुआ था। इसी राजीका पुत्र मूलराज मृभतके वाढ गुजरातका राजा हुआ था। गुजरातमे इसीसे सोलंकी वंशका सोलंकी राजा व प्रारभ हुआ माना जाता है। यह प्रभावजैनधर्म। शाली राजा था। इसने अपने राज्यका विस्तार किया था । लाडके राजा वारप्पासे तथा अजमेरके राजा विग्रहराजसे युद्ध किया था। मूलराजका बनवाया हुआ जैनमंदिर अनहिलवाडामे 'मूल-वस्तिका नामसे प्रसिद्ध है। इसके बनाये हुये शिवमंदिर भी मिलते है । मूलराजने अपना बहुतसा समय सिद्धपरके पवित्र मंदिरमें बिताया था, जो अनहिवाडासे उत्तर पूर्व १५ मील है। मूलराजका उत्तराधिकारी उसका पुत्र चामुड़ (९९७-१०१०) हुआ। चामुड वनारसकी यात्राको गया था कि मार्गमे राजा मुंजने हरा कर इसका छत्र छीन लिया था। चामुड़के वाद दुर्लभराजा हुआ और उसके बाद उसका भतीजा भीम प्रथम (सन् १०२२-१०६४) शासनाधिकारी हुआ था। भीमने सिंधुदेश और चेदि अथवा बुन्देलखंड पर हमला किया था और इसमे वह विजयी हुआ था । सहमद गजनवी द्वारा नष्ट किये गये १-वंप्राजैस्मा०, पृ०८-१७।-प्राजैस्मा०, पृ० २०३-२०४।

Loading...

Page Navigation
1 ... 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203