Book Title: Paumchariu Part 3
Author(s): Swayambhudev, H C Bhayani
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 215
________________ ३०७ चउवणासमो संधि कर्मका नाश कौन कर सकता है ? जनकसुता इस प्रकार फूटफूटकर रोने लगी । उनकी भुजाएँ मालती मालाकी तरह थीं । वह बोली, "हे खल क्षुद्र पिशुन कटारविधि, तुम भाग्यवश अपना मनोरथ पूरा कर लो। दशरथ-कुटुम्बको तुमने तितर-बितर कर दिया है,। बलिकी तरह तुमने उसे दशौ दिशाओंमें बिखर दिया है। मैं कहीं हूँ, गम कहीं हैं। बीच में ( इतना बड़ा समुद्र) है। अपने इष्ट लोगोंके बियोग और शोधसे पूर्ण आपत्तिकालमें जी महायुद्धांमें समर्थ गमके पास मेरा संदेश ले जाता, तुमने युद्ध में उसे भी बँधघा दिया । अथवा क्या तुम भी छल कर सकते हो, नहीं कदापि नहीं, यह मेरे पापकर्माका फल है। [३] इधर, वे लोग ( इन्द्रजीत आदि ) हनुमानको सुभटश्रेन रावणके पास ले गये । उसने बैठाकर उससे वार्तालाप किया । और कहा, “हे हनुमान, मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कुल, बल, जातिसे विहीन है, जो फलभोजी दीन-हीन तापस है, तुमने उसकी सेवा की। हे मुंदर, आखिर तुम्हें यह दुर्बुद्धि क्यों हुई । तुमने अच्छा दूतपन सीखा यह । अथवा अरे तुमने कुल सककी परीक्षा नहीं की । देवभयंकर मुझ रावणको छोड़कर तुमने उस अभागे रामकी शरण ग्रहण की । ( सचमुच ) तुमने सिंह छोड़कर गधेको पकड़ा । जिनवरको छोड़कर तुमने पर-सिद्धान्तकी प्रशंसा की । फिर जो जिसके पात्र होता है, उसमें वही वस्तु रखी जाती है। बताओ, नारियल ( इसकी खोपड़ी )का क्या होता है। जो ( तुम ) सदैव प्रभुताके गुणों चूड़ामणि, कदक, मुकुट और कटिसूत्रोंसे सम्मानित किये जाते थे वही तुम घेरकर लोगोंके द्वारा चोरकी भाँति पकड़ लिये गये । मुझ जैसे उत्तम स्वामीको छोड़कर हे हनुमान, तुमने जो कुछ किया है । तुमने कुस्वामीको सेवाफे उस कलका यहीं प्राप्त कर लिया है ।।१-१२॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261