Book Title: Paumchariu Part 3
Author(s): Swayambhudev, H C Bhayani
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 229
________________ पउवाणासमो संधि २२१ नीरस उपवास करना चाहिए । पक्षमें चार तीन ? या एक बार पारणा करनी चाहिए। एक माहके उपवास वाला चान्द्रायण व्रत, तथा और भी दण्डन-मुण्डन करना चाहिए ! बाहर सोना या पेड़ोंके मूलमें या आतापिनी शिलापर वीरासन लगाना चाहिए | सुध्यात ध्यानसे मनको वशमें करना, वन्दना, पूजन और देवार्चा करना, दुःसह संयम, तप और नियमको पाहा: नेर पाईस परीषह सहन करना, चारित्र ज्ञान, प्रत और दर्शनका अनुष्ठान तथा अन्य दण्डन-खण्डन करना चाहिए । इस प्रकार जो सैकड़ों जन्मोंसे पापरूपी कर्ममल संचित हैं, वे सब वैसे ही गल जाते हैं जैसे बाँध खोल देनेसे पानी बह जाता है ।।१-१०॥ [१५] हे रावण ! तुम अहिंसा धर्मके दस अंगोंको जानते हो । फिर भी सीताका परित्याग नहीं करते । आखिर इसका क्या कारण है। जिनवरके चरणकमलोंके भ्रमर दर्शाशर रावण, दसधर्म-अनुप्रेक्षा मुनो । पहली तो यह बात समझो कि तुम्हें जीवदयामें तत्पर होना चाहिए । दूसरे मार्दव दिखाना चाहिए। तीसरे सरलचित्त होना चाहिए । चौथे अत्यन्त लाघवसे जीना चाहिए । पाँचव तपश्चरण करना चाहिए । छठे संयम धर्मका पालन करना चाहिए । सातवें किसीसे याचना नहीं करनी चाहिए | आठवे ब्रह्मचर्यका पालन करना चाहिए । नवे सत्य व्रतका आचरण करना चाहिए । दसवें मनमें सब बातका परित्याग करना चाहिए। तुम इन धर्मोको जानो। धर्म होनेसे ही केवल सुखकी प्राप्ति होती है, और धर्मसे ही चिन्तित फल मिलता है। हे रावण ! धर्मसे ही गृह, परिजन सब अभिमुख ( अनुकूल ) होते है, और एक उसके बिना सब विमुख हो जाते हैं ।।१-१३॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261