Book Title: Nitya Niyam Puja
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 16
________________ अष्टम-वसुधा पाने को, कर में ये आठों द्रव्य लिये | सहज-शुद्ध स्वाभाविकता से, निज में निज-गुण प्रगट किये || ये अर्घ समर्पण करके मैं, श्री देव - शास्त्र - गुरु को ध्याऊँ | विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध-प्रभू के गुण गाऊँ || ओं ह्रीं श्रीदेव - शास्त्र - गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति- तीर्थंकरेभ्यः श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठिभ्यः अनर्घ्य पद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । ९ । जयमाला देव-शास्त्र-गुरु, बीस- जिन, सिद्ध- अनंतानंत | गाऊँ गुण-जयमालिका, भव-दुःख नशें अनंत || (छन्द भुजंगप्रयात) नसे घातिया-कर्म अरिहंत देवा, करें सुर-असुर नर मुनि नित्य सेवा | दरश-ज्ञान-सुख-बल अनंत के स्वामी, छियालीस गुणयुत महाईश नामी | तेरी दिव्य-वाणी सदा भव्य - मानी, महामोह - विध्वंसिनी मोक्षदानी | अनेकांतमय द्वादशांगी बखानी, नमौं लोकमाता श्री जैनवाणी | विरागी अचारज उवज्झाय साधू, दरश ज्ञान भंडार समता अराधू | नगन वेशधारी सु एकाविहारी, निजानंद मंडित मुकतिपथ प्रचारी | विदेहक्षेत्र में तीर्थंकर बीस राजें, विहरमान वंदूं सभी पाप भाजें | नमूँ सिद्ध निर्भय निरामय सुधामी, अनाकुल समाधान सहजाभिरामी | (चौबोला छन्द) देव-शास्त्र-गुरु बीस तीर्थंकर, सिद्ध हृदय - बिच धर ले रे | पूजन ध्यान गान-गुण करके, भवसागर जिय तर ले रे || ओं ह्रीं श्रीदेव - शास्त्र - गुरुभ्य: श्रीविद्यमानविंशति - तीर्थंकरेभ्यः श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठभ्यः जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा। (जोगीरासा छन्द) भूत-भविष्यत्-वर्तमान की, तीस चौबीसी मैं ध्याऊँ | चैत्य-चैत्यालय कृत्रिमाकृत्रिम, तीन- लोक के मन लाऊँ || ओं ह्रीं त्रिकालसम्बन्धी तीस चौबीसी, त्रिलोकसम्बन्धी कृत्रिमाकृत्रिम चैत्य - चैत्यालयेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा। 16

Loading...

Page Navigation
1 ... 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53