Book Title: Jain Dharm Sar Sandesh
Author(s): Kashinath Upadhyay
Publisher: Radhaswami Satsang Byas

View full book text
Previous | Next

Page 17
________________ जैन धर्म : सार सन्देश से अलग रखकर किसी भी नाम से पुकारे गये उस मार्गदर्शक अर्हत् देव या सद्गुरु के उपदेश को भक्ति-भाव के साथ ग्रहण करते हैं और उस उपदेश के अनुसार अपने चित्त को उनके ध्यान में लीन करने का प्रयत्न करते हैं। जैन धर्म की इस उदार भावना की ओर संकेत करते हुए श्री जुगलकिशोर 'मुख्तार' ने बड़े ही सुन्दर ढंग से कहा है: / जिसने रागद्वेष कामादिक जीते, सब जग जान लिया। सब जीवों को मोक्षमार्ग का, निस्पृह हो उपदेश दिया। बुद्ध, वीर, जिन, हरि, हर, ब्रह्मा, या उसको स्वाधीन कहो। भक्ति-भाव से प्रेरित हो, यह चित्त उसी में लीन रहो । अपने विचारों और कथनों को व्यापक और सर्वांगीण बनाने के लिए जैन धर्म स्यादवाद के सिद्धान्त को प्रस्तुत करता है। इस सिद्धान्त के अनुसार अपने विचार, दृष्टिकोण और कथन को उदार, निष्पक्ष और सर्वग्राही (सभी मतों को शामिल करनेवाला) बनाना और इन्हें संकीर्णता, हठधर्मिता और पक्षपात से दूर रखना आवश्यक है। साम्प्रदायिकता के संकुचित विचारों और परस्पर मतभेद से होनेवाले वैर-विरोध और झगड़ों से अपने को ऊपर उठाये रखने में यह सिद्धान्त बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। इसे समझाते हुए आचार्य श्री आत्माराम जी महाराज कहते हैं: यह (जैन) दर्शन ...पदार्थों के स्वरूप का स्याद्वाद की शैली से वर्णन करता है, क्योंकि यदि सापेक्षिक भाव से पदार्थों का स्वरूप वर्णन किया जाए तब किसी भी विरोध के रहने को स्थान उपलब्ध नहीं रहता।' अपने ग्रन्थ, श्री जैनतत्त्व कलिका विकास, के लिखे जाने का मुख्य उद्देश्य बतलाते हुए वे कहते हैं: मेरे अंत:करण में चिरकाल से यह विचार विद्यमान था कि, एक ग्रन्थ इस प्रकार से लिखा जाए जो परस्पर साम्प्रदायिक विरोध से सर्वथा विमुक्त हो।

Loading...

Page Navigation
1 ... 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 ... 394