Book Title: Hindi Jain Sahitya Parishilan Part 02
Author(s): Nemichandra Shastri
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 214
________________ २१८ हिन्दी - जैन साहित्य- परिशीलन ज्येष्ठ शुक्लाष्टमी सोमवारको ध्वजा, पताका, तोरण, बन्दन मालादिसे अलकृत आदीश्वर जिनालय मे नान्दिस्थापन विधि सहित श्री सरस्वतीकण्ठाभरण तरुण प्रभाचार्यने खरतरगच्छीय जिनकुशल सूरिके पदपर इन्हे प्रतिष्ठित किया था । शाह हरिपालने सघभक्ति और गुरुभक्तिके साथ इन्हे युगप्रधानपद बड़े उत्सवके साथ प्रदान किया था । इन्हीं आचार्यने थूलिभद्रफागु चैत्रमहीनेमे फाग खेलने के लिए रचा है । कविताका नमूना निम्न प्रकार है उह सोहग सुन्दर रूपवंतु गुणमणि भंडारो | कंचण जिस झलकंत कंति संजम सिरिहारो ॥ धूलिभद्र मुणिराउ जाम महियली बोहंतर | नयरराय पाडलियाँ हि पहूतर विहरंतर ॥ विजयभद्र --- इनका अपर नाम उदयवन्त भी मिलता है । इन्होंने संवत् १४१२ मे गौतमरास नामक ग्रन्थ रचा है । कविताका नमूना निम्न प्रकार है- जंबूदीवि सिरमरइखित्ति खोणीतलमंडणू । मगधदेस सेविय नरेस रिङ-दल-बल खंडणु ॥ धणवर गुब्वर नाम गासु जहिं गुणगण सज्जा । पिप्पु बसे वसुभूह तस्थ जसु पुहवी भज्जा ! ईश्वरसूरि - ईश्वरसूरिकै गुरुका नाम शान्तिसूरि था । इन्होंने माडलगढ़ के बादशाह गयासुद्दीनके पुत्र नासिरुद्दीन के समय - वि० स० १५५५ - १५६९ मे पुंज मन्त्रीकी प्रार्थनासे स० १५६१ में ललितागचरित्रकी रचना की है । इनकी भाषा प्राकृत और अपभ्रा मिश्रित है । कविताका नमूना निम्न है महिमहति मालवदेस, धण कणयलच्छि निवेस । तिहँ नयर मँडवदुग्ग, महिनवर जाण कि सम्ग ॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259