Book Title: Bhagwan Mahavir tatha Mansahar Parihar
Author(s): Hiralal Duggad
Publisher: Atmanand Jain Sabha
View full book text
________________
( १३८ ) बीजोर फल को अनेक जातियों मे से कुछ भेदों में से गुण दोषों का वर्णन करते हैं :(१) बीजोरा (किब) फलश्वासकासाश्रुचिहरं तमाघ्नं कण्डशोषनम् ।। १४८ ॥
लध्वम्लं वोपनं हृचं मातुलङ्गमुदाहृतम् । त्वक सिक्ता दुर्जरा तस्य वातकृमिकफापहा ।। १४९॥ स्वादु शीतं गुरु स्निग्धं मांसमारुतपित्तजित् ॥१५० ।।
(सुश्रुत संहिता) अर्थ-किब जाति का बीजोरा फल---तष्णाशामक, कण्ठशोधक श्वास, खाँसी, अरुचि को मिटाने वाला, लघु, दीपक और पाचक है। ___ त्वक् (छिलका) तिक्त, दुर्जर, वात, कृमि तथा कफ को शमन करने वाली है।
मांस (गदा)-बात-पित्त को नाश करने वाला है। (२) बीजोरा--मधुकर्कटो (चिकोतरा) फल--- बीजपुरो मातुलंगो हचक: फलपूरकः । बोजपूरफलं स्वादु, रसेऽम्लं बीपनं लधु ॥ १३१ ॥ रक्तपित्तहरं कण्ठजिह्वाहृदयशोषनम् । श्वासकासाऽरुचिहरं हृद्यं तृष्णाहरं स्मृतम् ।। १३२ ॥ बीजपूरोऽपरः प्रोक्तो मधुरो मधुकर्कटी ॥ मधुकर्कटिका स्वाद्वी रोचनी शीतला गुरुः ॥१३३ ॥
(भावप्रकाश) अर्थ--चिकोतरा जाति का बोजोरा फल-रक्तपित्तनाशक है, कंठजिह्वा-हृदय शोधक है, वास-काम तथा अरुचि का दमन करता है तथा तृष्णा हर है । इस बीजोरे को दूसरे लोग मधुर मधुकर्कटी अथवा मधुकर्कटिका भी कहते है।

Page Navigation
1 ... 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200