Book Title: Agam 32 Chulika 01 Anuyogdwar Sutra Stahanakvasi
Author(s): Aryarakshit, Madhukarmuni, Shobhachad Bharilla, Devkumar Jain Shastri
Publisher: Agam Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 477
________________ ४२६ अनुयोगद्वारसूत्र भाव-आय ५७५. से किं तं भावाए ? भावाए दुविहे पण्णत्ते । तं जहा—आगमतो य नोआगमतो य । [५७५ प्र.] भगवन् ! भाव-आय का क्या स्वरूप है ? [५७५ उ.] आयुष्मन्! भाव-आय के दो प्रकार हैं । यथा—१. आगम से, २. नोआगम से। ५७६. से किं तं आगमतो भावाए ? आगमतो भावाए जाणए उवउत्ते । से तं आगमतो भावाए । [५७६ प्र.] भगवन् ! आगमभाव-आय का क्या स्वरूप है ? [५७६ उ.] आयुष्मन्! आयपद के ज्ञाता और साथ ही उसके उपयोग से युक्त जीव आगमभाव-आय है। ५७७. से किं तं नोआगमतो भावाए ? नोआगमतो भावाए दुविहे पण्णत्ते । तं जहा—पसत्थे य अप्पसत्थे य । [५७७ प्र.] भगवन् ! नोआगमभाव-आय का क्या स्वरूप है ? [५७७ उ.] आयुष्मन् ! नोआगमभाव-आय के दो प्रकार हैं, यथा—१. प्रशस्त और अप्रशस्त। ५७८. से किं तं पसत्थे ? पसत्थे तिविहे पण्णत्ते । तं जहा—णाणाए दंसणाए चरित्ताए । से तं पसत्थे । [५७८ प्र.] भगवन् ! प्रशस्त नोआगमभाव-आय किसे कहते हैं ? [५७८ उ.] आयुष्मन्! प्रशस्त नोआगमभाव-आय के तीन प्रकार हैं । यथा—१. ज्ञान-आय, २. दर्शन-आय, ३. चारित्र-आय। ५७९. से किं तं अपसत्थे ? अपसत्थे चउव्विहे पण्णत्ते । तं जहा–कोहाए माणाए मायाए लोभाए । से तं अपसत्थे । से तं णोआगमतो भावाए । से तं भावाए । से तं आए । [५७९ प्र.] भगवन् ! अप्रशस्तनोआगमभाव-आय किसे कहते हैं ? [५७९ उ.] आयुष्मन् ! अप्रशस्तनोआगमभाव-आय के चार प्रकार हैं। यथा—१. क्रोध-आय, २. मानआय,३. माया-आय और ४. लोभ-आय। यही अप्रशस्तभाव-आय है। इस प्रकार से नोआगमभाव-आय के भावआय एवं आय की वक्तव्यता का वर्णन जानना चाहिए। विवेचन— भाव-आय का वर्णन सुगम है। विशेष इतना है कि ज्ञान, दर्शन और चारित्र की आय मोक्षप्राप्ति का उपाय होने के साथ आत्मिक गुण रूप होने से प्रशस्त है और क्रोधादि की आय अप्रशस्त इसलिए है कि वे आत्मा की वैभाविक परिणति एवं संसार के कारण हैं। इनकी प्राप्ति से जीव संसार में परिभ्रमण करता है और संसार में परिभ्रमण करना जीव के लिए अनिष्ट है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553