Book Title: Naishadhiya Charitam
Author(s): Sheshraj Sharma
Publisher: Chaukhambha Sanskrit Series Office

View full book text
Previous | Next

Page 17
________________ नैषधीयचरितं महाकाव्यम् - सप्तम सर्ग दमयन्तीके अङ्गप्रत्यङ्गोंमें नलका दृष्टिपात / नलका मन ही मन दमयन्तीके केशोंसे आरम्भ कर नखपर्यन्त शरीरके अवयवोंका सविस्तर वर्णन कर उनके समीप प्रकटरूप होनेकी इच्छा करना। अष्टम सर्ग दमयन्ती और उनकी सखियोंका नलको देखकर अनेक मनोभावोंका वर्णन / उनका नलसे "आप कौन हैं ? और कहाँसे आये हैं ?'' इस प्रकार प्रश्न करनेमें भी असमर्थ होकर आसन छोड़ कर उठना, तब स्वयम् दमयन्तीका नलके प्रति मधुरवचनोंसे स्वागत वाक्यका भाषण / आसनपर बैठनेका अनुरोध कर "आप कौन हैं ? कहाँसे आये हैं ? और कहाँ जायेंगे ?" इत्यादि प्रश्न दमयन्तीका नलके रूपकी प्रशंसा करना / दमयन्तीका नलके कुल आदिका परिचय पूछकर उनमें नलत्वकी संभावना करना / तब आसनपर बैठकर नलका आपनेको इन्द्र आदि देवताओंका सन्देश लेकर आया हुआ दूत बतलाना क्रमपूर्वक नलका द-मन्तीके विरहसे इन्द्र, अग्नि, यम, और वरुणकी अवस्थाका वर्णन करना और चारों देवताओंके प्रणयसन्देशका वर्णन कर एकको वरण करनेके लिए प्रार्थना करना / नवम सर्ग नलवणित इन्द आदि देवताओंके प्रणयसन्देशको अनुसुना-सा कर दमयन्तीका पुनः नलके कुल और नामका प्रश्न करना उनसे अनावश्यकताका प्रतिपादनकर नलका देवताओंकी प्रणय-प्रार्थनाका उत्तर देने के लिए दमयन्तीसे अनुरोध कर अपनेको चन्द्र वंशका अंकुर बतलाकर शिष्टलोग अपने नामका ग्रहण नहीं करते हैं'कहकर नामकीर्तन में अपनी अगमर्थता जताना तब दमयन्तीका भी परपुरुष के माथ कुलललनाके संभाषणमें अनौचित्य प्रतिपादनकर देवताओं के प्रणयसन्देशके उत्तर देन में अपनी असमर्थता दिखाना। तब दमयन्तीकी सखीका दमयन्तीके अभिप्रायको अपने वचन कहना और नल की अप्राप्तिमें दमयन्तीकी आत्महत्या करने का इरादा जताना / तब नलका आत्महत्या करनेपर भी दमयन्तीपर तत्त. देवताओंका अधिकार होने का वर्णन करना फिर उनका दमयन्तीसे देवताओंमें किसी एकको वरण करने के लिए अनुरोध करना / दमयन्तीका उस वाक्यको अनसुना-सा कर नलको यमदूतके समान कहना। तब सखीका नलके प्रति दमयन्तीका दृढ़ अनुरागका वर्णन करना तब भी दूतकर्ममें धुरन्धर नलका इन्द्र

Loading...

Page Navigation
1 ... 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 ... 1098